Loading...
कौन थे रॉक-संगीत के सितारे महेश तिनैकर, जिन्होनें 63 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा?
गिटारवादक महेश तिनैकर का निधन (तस्वीर: एक्स)

कौन थे रॉक-संगीत के सितारे महेश तिनैकर, जिन्होनें 63 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा?

लेखन सयाली
Oct 16, 2026
01:53 pm

क्या है खबर?

संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है, जिसने बॉलीवुड इंडस्ट्री को चौका दिया है। रॉक संगीत के दिग्गज सितारे और 'इंडस क्रीड' बैंड के संस्थापक व मुख्य गिटारवादक महेश तिनैकर का निधन हो गया है। 15 अक्टूबर यानि गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से 63 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई। उनके साथी गिटारवादक एलन एओ ने इस खबर की पुष्टि की, जिसके बाद से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

श्रद्धांजलि

संगीतकारों ने तिनैकर को दी भावुक श्रद्धांजलि

बॉलीवुड के संगीत जगत के कई जाने-माने कलाकारों ने इस सितारे को खोने पर दुख जताया है और उन्हें भावुक श्रद्धांजलि दी है।

गायक और संगीतकार विशाल ददलानी ने तिनैकर को एक ऐसे संगीतकार के रूप में याद किया, जिन्होंने भारतीय रॉक कलाकारों की कई पीढ़ियों के लिए राह आसान करने में मदद की।

उनके साथ-साथ संगीतकार फ्लॉयड फ्रांसिस्को फर्नांडीस और संगीतकार व अभिनेता फरहान अख्तर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

तिनैकर

कैसा रहा बतौर गिटारवादक तिनैकर का सफर?

तिनैकर भारत के सबसे मशहूर रॉक बैंड में से एक 'इंडस क्रीड' के मुख्य गिटारवादक थे, जिसे पहले 'रॉक मशीन' नाम से जाना जाता था। इस बैंड में गायक उदय बेनेगल, कीबोर्ड वादक जुबिन बालापोरिया, बासिस्ट मार्क सेलविन, गिटारिस्ट जयेश गांधी और ड्रमर मार्क मेनेजेस शामिल थे।

तिनैकर ने अपने संगीत के जरिए भारत में नए रॉक कलाकारों के लिए राह बनाने का काम किया था। गिटारवादक के साथ-साथ तिनैकर एक गीतकार और संगीतकार भी थे।

ADVERTISEMENT

जानकारी

छात्रों को संगीत सिखाया करते थे तिनैकर

तिनैकर टेलीविजन के लिए संगीत दिया करते थे। 2011 में उन्होंने एक शिक्षक के रूप में काम करना शुरू किया और मुंबई के 'ट्रू स्कूल ऑफ म्यूजिक' के फैकल्टी में शामिल हो गए, जहां उन्होंने 2016 से 2018 के बीच छात्रों को पढ़ाया।

ADVERTISEMENT