LOADING...
कौन हैं उत्तर कुमार, जिन्हें दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार? 
कौन हैं उत्तर कुमार? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@uttarkumardhama)

कौन हैं उत्तर कुमार, जिन्हें दुष्कर्म के आरोप में किया गया गिरफ्तार? 

Sep 16, 2025
03:47 pm

क्या है खबर?

हरियाणवी अभिनेता और फिल्म निर्माता उत्तर कुमार को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि, गिरफ्तार करने के तुरंत बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक 25 वर्षीय गायिका ने उत्तर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पीड़िता ने उत्तर पर इल्जाम लगाया कि फिल्म निर्माता ने उन्हें शादी का झांसा देकर उनका यौन उत्पीड़न किया है। आइए जानें दुष्कर्म के आरोप में बुरे फंसे उत्तर कौन हैं।

परिचय

हरियाणवी फिल्मों में काम करते हैं उत्तर

उत्तर एक भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक, निर्देशक हैं। वे मुख्य रूप से हरियाणवी फिल्मों में काम करते हैं। अभिनेता ने एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पढ़ाई की है। उत्तर का जन्म 7 अक्टूबर, 1973 को गाजियाबाद के बेहता हाजीपुर गांव में हुआ था। उत्तर ने कई फिल्मों में बतौर अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में काम किया है। उन्हें प्रशंसकों के बीच पहचान फिल्म 'धाकड़ छोरा' से मिली थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई।

फिल्में

उत्तर ने इन फिल्मों में किया काम

उत्तर 'बावली', 'करुणा', 'असर', 'झलक', 'घमासान', 'बेसाबर', 'अंकुश 2' और 'बेधड़क' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 'सेनापति' और 'करमवीर' जैसी फिल्मों में बतौर लेखक काम किया है। इसके अलावा अभिनेता ने 'खटारा', 'अलझ पलझ', 'छकड़ा', 'जोड़ा ठाठ का', 'चंद्रो का देवर' और 'कंवर साहब' जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है। उत्तर को आखिरी बार फिल्म फिल्म 'साथ' में देखा गया था, जो साल 2024 में रिलीज हुई थी।