NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / योयो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ठडानी कौन हैं?
    मनोरंजन

    योयो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ठडानी कौन हैं?

    योयो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ठडानी कौन हैं?
    लेखन नेहा शर्मा
    Dec 07, 2022, 11:53 pm 1 मिनट में पढ़ें
    योयो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ठडानी कौन हैं?
    योयो हनी सिंह की गर्लफ्रेंड टीना ठडानी कौन हैं?

    योयो हनी सिंह ने एक से बढ़कर एक रैप और गायकी से इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। पिछले कुछ समय से वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। इसी साल उनका उनकी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक हुआ है। इसी बीच उन्होंने टीना ठडानी का हाथ थाम लिया है। जब से दोनों को साथ देखा गया है, लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर टीना कौन हैं। आइए आपको उनसे मिलवाते हैं।

    मॉडल और अभिनेत्री हैं टीना

    टीना एक मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह अक्सर रैंप पर वॉक करती दिखती हैं। टीना फिल्म 'द मोल', 'ड्रिफ्टर्स' और 'अनारकली' में नजर आई थीं। वह निर्देशक की टोपी भी पहन चुकी है। उन्होंने 'द लेफ्टओवर' नाम की एक शॉर्ट फिल्म का निर्देशन किया था, जो शैक्षिक असमानता और मुंबई की झुग्गी बस्तियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के संघर्ष पर आधारित है। टीना फिलहाल मुंबई में रह रही हैं।

    सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

    सोशल मीडिया पर रहती हैं सक्रिय

    असल जिंदगी में टीना काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें इसी बात का सबूत है। इंस्टाग्राम पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं। वह इंस्टा पर काफी सक्रिय रहती हैं। टीना के फिगर और फिटनेस की भी लोग खूब तारीफ करते हैं। वह एक अच्छी होस्ट और डांसर भी हैं। टीना को हाल ही में हनी के गाने 'पेरिस का ट्रिप' में देखा गया था, जिसे हनी ने गायक मिलिंद गाबा के साथ मिलकर गाया था।

    कब शुरू हुई लव स्टोरी?

    'पेरिस का ट्रिप' अक्टूबर में आया, जो कई हफ्तों तक टॉप ट्रेडिंग में रहा। इसी के बाद हनी-टीना का अफेयर शुरू हुआ। हनी ने अक्टूबर में ही यह खुलासा किया था कि वह प्यार में हैं, लेकिन उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया था।

    हनी ने अब किया अपने रिश्ते को सार्वजनिक

    हाल ही में हनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हनी और टीना एक-दूसरे के हाथ में हाथ डाले दिख रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तलाक के तीन महीने बाद हनी ने अपना यह रिश्ता सार्वजनिक किया है। इस वीडियो के कारण हनी को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ रहा है। लोग उन्हें खूब बुरा-भला बोल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अब पता चला तलाक क्यों लिया।'

    यहां देखिए तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by yoyohoneysingh on December 8, 2022 at 12:02 am IST

    इसी साल सितंबर में हुआ हनी का तलाक

    सितंबर, 2022 में हनी का शालिनी तलवार के साथ तलाक हुआ था। उनका तलाक भी काफी विवादों में रहा। शालिनी ने हनी पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि हनी ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। शालिनी ने हनी से 10 करोड़ रुपये का मुआवजा भी मांगा। शालिनी, हनी की बचपन की दोस्त थीं। हनी ने शालिनी से 20 साल की दोस्ती और प्यार के बाद 2011 में सिख रीति-रिवाज से शादी की थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    हनी सिंह

    ताज़ा खबरें

    सेना दिवस: पहली बार दिल्ली से बाहर आयोजित हुई परेड, सेना प्रमुख ने की समीक्षा बेंगलुरू
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा कांटे का मुकाबला भारतीय क्रिकेट टीम
    नितिन गडकरी को धमकी देने वाले शख्स का पता चला, जेल से किया गया था फोन नितिन गडकरी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    तुषार कपूर ने कहा- आउटसाइडर्स को भी मिलता है नेपोटिज्म का फायदा नेपोटिज्म
    रणदीप हुड्डा घुड़सवारी के दौरान हुए बेहोश, अस्पताल में कराया गया था भर्ती रणदीप हुड्डा
    करण जौहर को पिता यश के निधन के बाद मिली थीं उनकी छोड़ी हुई चिट्ठियां धर्मा प्रोडक्शंस
    राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल संग रचाई शादी, तस्वीरें वायरल राखी सावंत

    बॉलीवुड समाचार

    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान
    बोनी कपूर ने किया 'मिस्टर इंडिया 2' की तरफ इशारा, जल्द शुरू कर सकते हैं काम बोनी कपूर
    अर्जुन कपूर की 'कुत्ते' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जानें कितना रहा कलेक्शन अर्जुन कपूर

    हनी सिंह

    हनी सिंह ने खरीदी थी 28 लाख रुपये की नंबर प्लेट, फिर सभी गाड़ियां बेच दीं ऑडी कार
    अलविदा 2022: इस साल इन सितारों की राहें हुईं अलग, किया तलाक का ऐलान राखी सावंत
    मेंटल हेल्थ पर पहली बार छलका हनी सिंह का दर्द, बोले- पड़ने लगे थे पैनिक अटैक बॉलीवुड समाचार
    अलविदा 2022: रणवीर सिंह से लेकर जैकलीन तक, इस साल कानूनी पचड़े में फंसे ये सितारे जैकलीन फर्नांडिस

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023