NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    1/8
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 16, 2023
    05:52 pm
    स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी नेता फहाद अहमद से रचाई शादी, देखिए तस्वीरें
    स्वरा भास्कर ने दी अपनी शादी की जानकारी

    शादियों का मौसम चल रहा है और बॉलीवुड की कई हस्तियां शादी कर रही हैं। बॉलीवुड के कुछ कपल कई महीनों तक अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहे। इसी बीच अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने गुपचुप तरीके से समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी रचा ली। दोनों ने पिछले महीने कोर्ट मैरेज की थी। गुरुवार को उन्होंने ट्विटर पर शादी की खबर देकर हर किसी को चौंका दिया।

    2/8

    ट्विटर पर शेयर की अपनी प्रेम कहानी

    स्वरा ने ट्विटर पर एक वीडियो के जरिए अपनी प्रेम कहानी की टाइमलाइन शेयर की। इस वीडियो में उन्होंने साझा किया कि कैसे वे सरकार से सवाल करते रहे, साथ में प्रदर्शनों में हिस्सा लिया और अपने विचार खुलकर रखते रहे। उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली का भी जिक्र किया है जिसने उन्हें करीब लाने में मदद की। वीडियो में स्वरा ने अपनी कोर्ट मैरेज की तस्वीर साझा की और बताया कि दोनों ने 6 जनवरी को शादी कर ली थी।

    3/8

    मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद- स्वरा

    स्वरा ने ट्विटर पर अपने और फहाद के सफर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'कभी-कभी आप बहुत दूर तक उसे खोजते हैं जो आपके आसपास ही होता है। हम प्यार ढूंढ रहे थे पर हमें पहले दोस्ती मिली फिर हम एक-दूसरे को मिले। मेरे दिल में आपका स्वागत है फहाद अहमद। यह अस्त-व्यस्त है, लेकिन यह आपका है।' स्वरा के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए फहाद ने लिखा, 'मुझे नहीं पता था अस्त-व्यस्त होना इतना खूबसूरत हो सकता है।'

    4/8

    स्वरा ने दी जानकारी

    Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
    Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨🧿 pic.twitter.com/GHh26GODbm

    — Swara Bhasker (@ReallySwara) February 16, 2023
    5/8

    अपनी राजनीतिक विचारों के लिए सुर्खयों में रहती हैं स्वरा

    स्वरा अपनी राजनीतिक विचारों को मुखर होकर रखती रही हैं। ट्विटर पर वह केंद्र सरकार और दक्षिणपंथी नेताओं पर अकसर तीखे हमले करती हैं। हाल ही में वह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ भी देखी गई थीं। 2019 लोकसभा चुनाव में उन्होंने बिहार के बेगुसराय में कन्हैया कुमार के लिए चुनाव प्रचार किया था और उनके साथ मंच भी साझा किया था। JNU में होने वाली राजनीति पर उनकी बातें भी सुर्खियों में रही थीं।

    6/8

    कौन हैं फहाद अहमद?

    फहाद युवा नेता हैं। वह छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। अगस्त, 2022 में वह समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। फिलहाल वह महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी युवाजन सभा के अध्यक्ष हैं।

    7/8

    सोशल मीडिया पर छाईं तस्वीरें

    Actor #SwaraBhasker gets married to Samajwadi Party leader #FahadAhmad.

    Many Congratulations @ReallySwara ✨ pic.twitter.com/M2sHUcfPXV

    — Ashwani kumar (@BorntobeAshwani) February 16, 2023
    8/8

    'मिसेज फलानी' को लेकर चर्चा में हैं स्वरा

    स्वरा पिछली बार फिल्म 'जहां चार यार' में नजर आई थीं। अब वह 'मिसेज फलानी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह नौ भूमिकाएं निभाएंगी। 'मिसेज फलानी' एक महिला केंद्रित फिल्म है। इस फिल्म में नौ अलग-अलग कहानियों को एक फिल्म के रूप में दिखाया जाएगा। सभी कहानी की मुख्य किरदार एक शादीशुदा महिला है। यह फिल्म इन महिलाओं के रोजमर्रा के संघर्षों को दिखाती है। इन किरदारों के अपने सपने बुनने और पूरा करने की कहानी है 'मिसेज फलानी'।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    स्वरा भास्कर
    बॉलीवुड समाचार
    सेलिब्रिटी की शादी

    स्वरा भास्कर

    स्वरा भास्कर फिल्म 'मिसेज फलानी' में निभाएंगी नौ भूमिकाएं बॉलीवुड समाचार
    'बेशरम रंग': स्वरा से लेकर नुसरत जहां तक, दीपिका पादुकोण के समर्थन में आए ये सेलेब्स पठान फिल्म
    भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी के साथ बॉलीवुड के इन कलाकारों ने मिलाए कदम राहुल गांधी
    महिलाओं की मजबूत दोस्ती को दिखाती हैं ये पांच बॉलीवुड फिल्में बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'लॉस्ट' रिव्यू: यामी गौतम ने संभाला मोर्चा, लेकिन कहानी में मात खा गई फिल्म यामी गौतम
    प्रियंका चहर चौधरी नहीं हैं शाहरुख खान की 'डंकी' का हिस्सा शाहरुख खान
    सलमान खान नहीं निभाएंगे जासूस रविंद्र कौशिक का किरदार, यह है वजह सलमान खान
    बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया कार्तिक आर्यन की 'शहजादा' का टीजर, देखें वीडियो कार्तिक आर्यन

    सेलिब्रिटी की शादी

    हार्दिक-नताशा की शादी: 50 दिनों में तैयार हुआ था नताशा का गाउन, जानिए खास बातें हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या-नताशा स्टैनकोविक की शादी का पहला वीडियो आया सामने, कपल ने ली शानदार एंट्री  हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या और नताशा ने दूसरी बार रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें  हार्दिक पांड्या
    'बिग बॉस 16' फेम श्रीजिता डे मंगेतर माइकल ब्लोहम-पेप संग करेंगी शादी, सामने आई तारीख बिग बॉस 16
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023