LOADING...
कौन हैं अलीजेह अग्निहोत्री, जो फिल्म 'फर्रे' में आएंगी नजर? सलमान खान से है गहरा रिश्ता
कौन हैं अलीजेह अग्निहोत्री? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@alizehagnihotri)

कौन हैं अलीजेह अग्निहोत्री, जो फिल्म 'फर्रे' में आएंगी नजर? सलमान खान से है गहरा रिश्ता

Sep 25, 2023
09:26 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म 'फर्रे' में नजर आएंगी। फिल्म का टीजर सामने आ चुका है, जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। फिल्म का निर्माण सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस 'सलमान खान फिल्म्स' के तले कर रहे हैं। 'फर्रे' 24 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। मौजूदा वक्त में अलीजेह हर ओर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

परिचय

अभिनेत्री बनने का सपना देखती आई हैं अलीजेह 

अलीजेह अभिनेता सलमान की बड़ी बहन अलवीरा और जीजा अतुल अग्निहोत्री की बेटी हैं। उनके पापा अतुल का नाम भी हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में शुमार है। अलीजेह महज 22 साल की हैं। अलीजेह हमेशा से ही एक अभिनेत्री बनने का सपना देखती आई हैं। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी। वह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। उन्होंने दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान से डांस की ट्रेनिंग ली थी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए अलीजेह की तस्वीरें