कौन हैं 'विक्टोरियाज सीक्रेट' के फैशन शो में नजर आने वालीं मलयाली मॉडल रावलीन वर्गीस?
क्या है खबर?
18 अक्टूबर को 'विक्टोरियाज सीक्रेट' का नया फैशन शो हुआ, जिसका दुनियाभर में लोग सालभर इंतजार करते हैं। इसमें सुपरमॉडल एड्रियाना लीमा, गीगी हदीद, बेला हदीद और काइली जेनर समेत कई खूबसूरत मॉडल ने 'विक्टोरियाज सीक्रेट ऐंजल' बनकर रैंप वॉक किया। इन्हीं हस्तियों के बीच एक मलयाली मॉडल ने भी सुर्खियां बटोरीं, जिनका नाम रावलीन वर्गीस है। रावलीन ने भारतीय महिलाओं का इस फैशन शो में बेहतरीन तरीके से प्रतिनिधित्व किया और लाखों के दिल जीते।
परिचय
कौन हैं रावलीन?
केरलम के पथानामथिट्टा से आने वाली 25 साल की रावलीन 'विक्टोरियाज सीक्रेट' फैशन शो में रैंप वॉक करने वाली पहली मलयाली मॉडल बन गई हैं। हैरत की बात ये है कि मॉडलिंग करना दूर-दूर तक रावलीन का लक्ष्य नहीं था।
डिजाइन स्कूल के लिए दिल्ली आने के तुरंत बाद, 18 साल की उम्र में उन्हें मॉडलिंग का मौका मिला था। उन्हें अपना मॉडलिंग ब्रेक 'न्यूयॉर्क फैशन वीक' में 'प्रबल गुरुंग SS25' के जरिए मिला था।
लुक
2 शानदार लुक में दिखीं रावलीन
'न्यूयॉर्क फैशन वीक' के एक साल बाद ही रावलीन को 'विक्टोरियाज सीक्रेट' में रैंप वॉक करने का मौका मिल गया। उन्होंने शो के दौरान 2 खूबसूरत लुक में वॉक किया।
पहले लुक में उन्होंने गुलाबी रंग का शीयर लेस लॉन्जरी सेट पहना, जिसके ऊपर एक रोब था। रावलीन का दूसरा लुक सफेद कढ़ाई वाली ब्लैक लेस लॉन्जरी वाला था।
उन्होंने पूरे आत्मविश्वास और शालीनता के साथ दोनों लुक को कैरी किया था।
पोस्ट
ऐसा होता है रवलीन का शो के दिन वाला रूटीन
एक फैशन पेज 'डाइट सब्या' ने 19 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर रवलीन की तस्वीरें साझा कर लिखा, 'एक नए सितारे का उदय हुआ है। वह इस शो में रैंप वॉक करने वाली पहली मलयाली मॉडल हैं।'
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फैशन शो से पहले रवलीन मलयालम गाने बजाकर डांस करते हुए अपना स्किनकेयर रूटीन करना पसंद करती हैं। वहीं, शो के बाद उन्हें ब्रुकलिन के 'ताकाहाची' से माचा सॉफ्ट सर्व खाना पसंद है।