Page Loader
क्या पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को डेट कर रहे हैं रैपर बादशाह? जानिए उनके बारे में 
कौन हैं हनिया आमिर? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@haniaheheofficial)

क्या पाकिस्तानी अभिनेत्री हनिया आमिर को डेट कर रहे हैं रैपर बादशाह? जानिए उनके बारे में 

Dec 04, 2023
11:39 pm

क्या है खबर?

रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी से कहीं ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से उनका नाम हनिया आमिर के साथ जुड़ रहा है, जो पाकिस्तान की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। हानिया ने 1 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह बादशाह के साथ नजर आ रही हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि हानिया और बादशाह एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। आइए जानते हैं हनिया कौन हैं।

हानिया

इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं हानिया

हानिया एक पाकिस्तानी अभिनेत्री हैं, जो टीवी शो और फिल्मों में नजर आती हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कॉमेडी फिल्म 'जनान' से की थी। इसके बाद वह फरहान सईद के साथ 'मेरे हमसफर' में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने हाला नाम की एक लड़की की भूमिका निभाई थी। इसी के बाद लोग उन्हें पूरी दुनिया में जानने लगे। हानिया अब तक 'ना मालूम अफराद 2', 'सुपरस्टार' और 'पर्दे में रहने दो' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें