NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मिस इंडिया 2024: निकिता पोरवाल कौन हैं, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व?
    अगली खबर
    मिस इंडिया 2024: निकिता पोरवाल कौन हैं, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व?
    निकिता पोरवाल बनीं फेमिना मिस इंडिया 2024

    मिस इंडिया 2024: निकिता पोरवाल कौन हैं, जो मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व?

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 17, 2024
    10:31 am

    क्या है खबर?

    फेमिना मिस इंडिया 2024 को आखिरकार अपनी विजेता मिल गई है। पवित्र नगरी उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। साल 2023 की विजेता रहीं नंदिनी गुप्ता ने उन्हें ताज पहनाया।

    अब वह मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। इसके बाद हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर देख को गौरवान्वित करने वाली निकिता हैं कौन?

    आइए उनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    शिक्षा

    निकिता की शुरुआती शिक्षा और शौक

    निकिता ने अपनी स्कूली शिक्षा कार्मेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की और वर्तमान में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।

    निकिता एक पेट्रो-केमिकल व्यवसायी अशोक पोरवाल की बेटी हैं। मम्मी-पापा की लाडली और मिस इंडिया बन चुकी निकिता ने अपने ग्रेजुएशन की डिग्री बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग में ली है।

    निकिता को जानवरों से भी खासा लगाव है। इसके अलावा उन्हें फिल्में देखने और पेंटिंग करने का शौक भी है।

    पेशा

    60 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं निकिता

    निकिता मध्य प्रदेश से हैं। वह एक अभिनेत्री हैं और 18 की उम्र से काम कर रही हैं। निकता ने अपना करियर बतौर टीवी होस्ट शुरू किया था।

    थिएटर की शौकीन 18 साल की निकिता 60 से अधिक नाटकों में अभिनय कर चुकी हैं। वह 'कृष्ण लीला' नाम का 250 पन्नों का एक नाटक भी लिख चुकी हैं।

    निकिता एक फीचर फिल्म का भी हिस्सा है, जिसे अंतरराष्ट्रीय समारोहों में दिखाया गया है। जल्द ही यह भारत में रिलीज होगी।

    चाह

    इस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं निकिता

    निकिता बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा बनना चाहती हैं। उन्हें यूं तो कई निर्देशक पसंद हैं, लेकिन संजय लीला भंसाली उनकी पहली पंसंद हैं। भंसली के साथ काम करना उनका बड़ा सपना है।

    वह कहती हैं कि उन्होंने फेमिना मिस इंडिया तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया है।

    आज जब निकिता पीछे मुड़कर देखती हैं तो उन्हें लगता है उन्होंने बहुत मेहनत की है और इसी का नतीजा है कि आज वह अपने जीवन में इस मुकाम पर हैं।

    पसंदीदा अभिनेत्री

    ऐश्वर्या की फैन हैं निकिता

    निकिता को लिखने- पढ़ने का काफी शौक है। वह अक्सर कहानियां सुनती रहती हैं। कहानी सुनने और लिखने पढ़ने के इसी शौक ने उन्हें थिएटर से जोड़ा।

    निकिता पूर्व मिस वर्ल्ड और अभिनेत्री ऐश्वर्या राय की बहुत बड़ी फैन हैं। वह उनकी हाजिर जवाबी और और उनकी आन-बान-शान की दीवानी हैं।

    निकिता, ऐश्वर्या के नक्शे-कदम पर ही चलना चाहती हैं। उनके हिसाब से अभिनेत्री खूबसूरत होने के साथ-साथ बहुत समझदार भी हैं।

    सक्रियता

    सोशल मीडिया पर उतनी सक्रिय नहीं रहतीं निकिता

    हैरानी की बात है कि निकिता सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

    खबर लिखे जाने तक इंस्टाग्राम पर उनके महज 6,000 फॉलोअर्स थे।

    इतनी कम उम्र में निकिता की मेहनत अब रंग लाई है और रातों-रात वह सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि पूरे देश की धड़कन बन गई हैं। उन्हें हर कोई जानने लगा है। उधर अब निकिता के फॉलोअर्स भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

    निकिता का ये सफर हजारों लड़कियों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मिस इंडिया
    मिस वर्ल्ड
    सौंदर्य प्रतियोगिता

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    मिस इंडिया

    सरोजनी मार्किट के कपड़े का गाउन और जुराबों के गल्वस पहनकर मिस इंडिया बनी थीं सुष्मिता बॉलीवुड समाचार
    कौन हैं फेमिना मिस इंडिया 2020 का खिताब जीतने वाली मानसा वाराणसी? मनोरंजन
    21 साल की सिनी शेट्टी ने जीता 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का खिताब सिनी शेट्टी
    'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज जीतने वालीं सिनी शेट्टी कौन हैं? सिनी शेट्टी

    मिस वर्ल्ड

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    काैन हैं नई मिस वर्ल्ड टोनी एन सिंह और भारत से क्या है इनका कनेक्शन? भारत की खबरें
    भारत से 'मिस वर्ल्ड' और 'मिस यूनिवर्स' बन चुकी महिलाएं अब क्या कर रही हैं? ऐश्वर्या राय
    मिस वर्ल्ड 2021 हुआ रद्द, मिस इंडिया मानसा वाराणसी समेत 17 लोेग कोरोना संक्रमित भारत की खबरें

    सौंदर्य प्रतियोगिता

    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने वाली 21 साल की हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025