
कौन हैं फिल्म निर्माता महेश कलावड़िया, जो अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से हुए लापता?
क्या है खबर?
अहमदाबाद में हुए भयावह विमान हादसे में 241 यात्रियों की जान चली गई और सिर्फ एक व्यक्ति ही जीवित बच पाया है।
अब इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, अहमदाबाद विमान हादसे के बाद से ही फिल्म निर्माता महेश कलावड़िया लापता हैं और उनकी आखिरी मोबाइल लोकेशन दुर्घटनास्थल से मात्र 700 मीटर की दूरी पर मिली है।
ऐसे में लोग महेश के बारे में जानने के लिए उत्साहित हैं।
आइए जानें आखिरी महेश हैं कौन।
आशंका
परिवार ने मारे जाने की जताई आशंका
महेश की पत्नी ने बताया कि विमान हादसे वाले दिन दोपहर 1:14 बजे फिल्म निर्माता से उनकी आखिरी बात हुई थी और वह घर लौटने की बात कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया और वह घर नहीं पहुंचे।
जब परिजन परेशान होकर पुलिस के पास पहुंचे तो उनके मोबाइल की आखिरी लोकेशन दुर्घटनास्थल से मात्र 700 मीटर की दूरी पर मिली।
महेश के परिवार ने उनके मारे जाने की आशंका जताई है।
परिचय
संगीत निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं महेश
महेश को महेश जिरावाला के नाम से भी जाना जाता है। वह अहमदाबाद के नरोदा क्षेत्र के रहने वाले हैं।
महेश पेशे से एक संगीत निर्देशक और फिल्म निर्माता हैं। वह मुख्य रूप से गुजराती सिनेमा में काम करते हैं।
महेश की उम्र 34 साल है और वह पिछले लंबे समय से स्थानीय मनोरंजन इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
फिल्म निर्माता के परिवार में उनकी पत्नी हेतल कलावड़िया हैं। उनका एक छोटा भाई भी है, जिसका नाम कार्तिक कलावड़िया है।