NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
    मनोरंजन

    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक

    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 25, 2022, 04:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर? जानिए किन महंगी चीजों का रखते हैं शौक
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं करण जौहर?

    फिल्ममेकर करण जौहर की लोकप्रियता जगजाहिर है। उन्होंने बॉलीवुड को 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'कल हो ना हो' जैसी शानदार फिल्में दी हैं। करण के मिजाज की फिल्मों ने दर्शकों को आकर्षित किया है। वह आज (25 मई) अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस करण को शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए इस मौके पर जानते हैं कि करण की संपत्ति कितनी है और वह किन-किन महंगी चीजों का शौक रखते हैं।

    1,400 करोड़ रुपये है करण की नेटवर्थ

    फैंस जरूर जानना चाहेंगे कि करण किस तरह की जिंदगी जीते हैं या फिर वह कितनी संपत्ति के मालिक हैं। www.acknowledge.com की रिपोर्ट की मानें तो करण की कुल संपत्ति 1,400 करोड़ रुपये है। पिछले कुछ सालों में करण की संपत्ति में 80 फीसदी इजाफा हुआ है। उनकी कमाई का ज्यादातर हिस्सा फिल्मों और विज्ञापन से आता है। वह धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बड़ी-बड़ी फिल्में बनाते हैं और फिर इसे रिलीज करके बेशुमार दौलत अर्जित करते हैं।

    एक निर्देशक के रूप में कितनी है करण की फीस?

    करण इंडस्ट्री के सबसे अधिक फीस लेने वाले निर्देशकों में शामिल हैं। रिपोर्ट की मानें तो वह एक फिल्म को निर्देशित करने के लिए तीन करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। करण सिर्फ निर्देशक ही नहीं हैं, बल्कि वह एक हरफनमौला शख्स हैं। वह कॉस्ट्यूम डिजाइनर, पटकथा लेखक, टेलीविजन होस्ट और रियलिटी शो के जज के रूप में भी अपनी भागीदारी निभाकर पैसा कमाते हैं। पिछले साल ही उन्होंने 'बिग बॉस OTT' के पहले सीजन को होस्ट किया था।

    मुंबई में हैं करण के आलीशान बंगले

    करण ने 2010 में मुंबई के कार्टर रोड पर एक बंगला खरीदा था। इस बंगले से समुद्र का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। उनका यह घर 8,000 वर्ग फुट में फैला है। जब करण ने यह आशियाना खरीदा था, उस वक्त इसकी कीमत 32 करोड़ रुपये थी। उनके इस घर के बालकनी को गौरी खान ने डिजाइन किया है। करण का एक और घर मुंबई के मालाबार हिल्स में स्थित है, जिसकी कीमत 20 करोड़ रुपये है।

    करण के पास है महंगी गाड़ियों का जखीरा

    निर्माता करण के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करीब आठ करोड़ रुपये तक है। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास BMW 745, BMW 760, मर्सिडीज एस क्लास और करीब दो करोड़ रुपये की मर्सिडीज मेबैक जैसी गाड़ियां हैं। इन गाड़ियों में तमाम तरह की सुविधाएं हैं। वह जब भी कहीं बाहर निकलते हैं, तो उन्हें लग्जरी कारों में सफर करते हुए देखा जाता है। इस प्रकार देखा जाए तो करण एक ऐशो-आराम की जिंदगी जीना पसंद करते हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करोड़ों रुपये की संपत्ति के मालिक होने के बावजूद करण ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। वह 2017 में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बने थे। करण ने अपने बेटे का नाम यश रखा है, जबकि उनकी बेटी का नाम रूही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    करण जौहर
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    लाइफस्टाइल
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: नागपुर टेस्ट के लिए बिके लगभग 40,000 टिकट, रोहित शर्मा ने जताई खुशी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    प्रधानमंत्री मोदी लोकसभा में बोले- देश में आशा के बीच निराशा में डूबा है विपक्ष नरेंद्र मोदी
    भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की मदद के लिए भारत ने लॉन्च किया 'ऑपरेशन दोस्त'  तुर्की
    उत्तर प्रदेश: लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में अत्याधुनिक तकनीक से कैंसर रोगियों का सटीक इलाज उत्तर प्रदेश

    करण जौहर

    रोनित रॉय करने वाले थे हॉलीवुड फिल्म में काम, 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' ने बिगाड़ा खेल हॉलीवुड फिल्में
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो
    बिग बॉस 16: फिनाले से ठीक पहले बेघर हुए शिव ठाकरे, करण जौहर ने किया खुलासा बिग बॉस 16
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    सामंथा रुथ प्रभु ने मुंबई में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, जानिए कीमत सामंथा रुथ प्रभु
    सिद्धार्थ मल्होत्रा एक फिल्म के लिए लेते हैं इतने करोड़ रुपये, जानिए गाड़ियों का कलेक्शन सिद्धार्थ मल्होत्रा
    राखी सावंत पति आदिल खान के खिलाफ पहुंचीं पुलिस स्टेशन, दर्ज करवाई FIR राखी सावंत
    सिद्धार्थ मल्होत्रा कितने पढ़े लिखे हैं? उनके परिवार के बारे में भी जानिए बॉलीवुड समाचार

    लाइफस्टाइल

    जापान घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां  जापान
    इन 5 रेजिस्टेंस बैंड एक्सरसाइज की मदद से करें फुल बॉडी वर्कआउट  एक्सरसाइज
    त्वचा का रूखापन दूर करने में मदद कर सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक नुस्खे त्वचा की देखभाल
    वैलेंटाइन डे के लिए 5 शानदार रोड ट्रिप, यादगार बन जाएगा दिन वैलेंटाइन डे

    जन्मदिन विशेष

    जयंती विशेष: जगजीत सिंह के गाने को नापसंद करती थीं चित्रा, ये थी पहली प्रतिक्रिया संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष: जयदीप अहलावत ने इन पांच किरदारों से बनाई अपनी अलग पहचान जयदीप अहलावत
    नोरा फतेही इस साल फिल्मों में निभाएंगी मुख्य भूमिकाएं, जन्मदिन पर किया खुलासा नोरा फतेही
    जन्मदिन विशेष: नोरा फतेही बेच चुकी हैं लॉटरी के टिकट, जानें उनसे जुड़ीं अनसुनी बातें नोरा फतेही

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023