NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'सेल्फी' से 'वारिसु' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में 
    मनोरंजन

    'सेल्फी' से 'वारिसु' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में 

    'सेल्फी' से 'वारिसु' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में 
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 24, 2023, 07:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'सेल्फी' से 'वारिसु' तक, इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में 
    इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में

    इस महीने सिनेमाघरों और OTT प्लेटफॉर्म पर कई फिल्मों और वेब सीरीज ने दर्शकों का मनोरंजन किया है। यह फरवरी का आखिरी हफ्ता है और मनोरंजन थमने का नाम नहीं ले रहा है। फरवरी के आखिरी हफ्ते भी आपको OTT और सिनेमाघरों में एक्शन से लेकर कॉमेडी तक वो सबकुछ मिलेगा, जिसकी उम्मीद हर सिनेप्रेमी को होती है। आइए जानते हैं इस हफ्ते आप किस प्लेटफॅार्म पर किन-किन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।

    सेल्फी

    सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'सेल्फी' की, जो 24 फरवरी को सिनेमाघरो में रिलीज हुई है। फिल्म के हीरो अक्षय कुमार हैं। इसमें डायना पेंटी और नुसरत भरूचा भी हैं, वहीं इमरान हाशमी ने फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया है। अक्षय इसमें एक फिल्म स्टार की भूमिका में हैं। यह एक सुपरस्टार और उसके फैन के बीच टकराव की कहानी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी यह फिल्म मलयालम फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' का हिंदी रीमेक है।

    वारिसु 

    सुपरस्टार थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म 'वारिसु' 11 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह एक फैमिली मसाला एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें विजय का डांस भी दर्शकों को बेहद पसंद आया है। वामसी पेडिपल्ली ने इस फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म में विजय के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई हैं। अगर आपने यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं देखी तो आप अब अमेजन प्राइम वीडियो पर इसका लुत्फ उठा सकते हैं। फिल्म 23 फरवरी को प्राइम पर आई है।

    वीरा सिम्हा रेड्डी

    मूल रूप से तेलुगु में बनी इस फिल्म की ना सिर्फ दर्शकों, बल्कि समीक्षकों ने भी तारीफ की। इसे आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं। खास बात यह है कि ये OTT प्लेटफॉर्म पर तेलुगु समेत हिंदी, मलयालम और तमिल भाषा में भी रिलीज हो रही है। नंदमुरी बालकृष्ण और श्रुति हासन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म के डायलॉग से लेकर एक्शन तक की दर्शकों ने तारीफ की। एक्शन के शौकीन हैं तो यह बेशक आपका दिन बना देगी।

    अफवाह 

    'अफवाह' 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें भूमि पेडनेकर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। सुधीर के पास इस फिल्म की कहानी काफी लंबे समय से थी और वह इस दौरान लगातार हर दिन इसे और अधिक विचित्र और रोचक बनाने के लिए काम करते थे। उनके मुताबिक, फिल्म की कहानी में एक महत्वपूर्ण संदेश है, जिसे वह चाहते हैं कि उनके दर्शक अपने साथ घर वापस ले जाएं।

    खेला होबे 

    'खेला होबे' का विषय चुनाव पर आधरित है। छह साल पहले बनी यह फिल्म अब जाकर रिलीज हुई है। यह 24 जनवरी को सिनेमाघरों में आई है। दिवंगत अभिनेता ओम पुरी इस फिल्म में एक खास किरदार निभाते नजर आए। पुरी की मृत्यु के बाद 'खेला होबे' उनकी आखिरी रिलीज फिल्म बन गई है। इस फिल्म में एक काल्पनिक स्थान राघवगढ़ की कहानी को दिखाया गया है। फिल्म में मुग्धा गोडसे और मनोज जोशी भी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    अक्षय कुमार
    OTT प्लेटफॉर्म
    सेल्फी फिल्म

    अक्षय कुमार

    नया संसद भवन: शाहरुख खान, अक्षय कुमार समेत इन हस्तियों ने दी शुभकामाएं शाहरुख खान
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड 2' अब OTT की जगह सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'स्काई फोर्स' में अक्षय के साथ नजर आएंगी सारा अली खान और निमरत काैर निमरत कौर
    अक्षय कुमार ने किए केदारनाथ मंदिर में दर्शन, साझा किया वीडियो  केदारनाथ

    OTT प्लेटफॉर्म

    मुकेश अंबानी के जियो सिनेमा ने दी नेटफ्लिक्स को सीधी टक्कर, NBC यूनिवर्सल से की साझेदारी मुकेश अंबानी
    मनीष पॉल की 'रफूचक्कर' इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज, तारीख से भी उठा पर्दा  मनीष पॉल
    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    'भीड़' से 'भोला' और 'भेड़िया' तक, इस हफ्ते OTT पर लगी है फिल्मों की लंबी लाइन वेब सीरीज

    सेल्फी फिल्म

    फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने पहले दिन की शानदार कमाई, इन बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे द केरला स्टोरी फिल्म
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सेल्फी' ने इस OTT प्लेटफॉर्म दी दस्तक  अक्षय कुमार
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर देगी दस्तक, जानिए कब देख सकेंगे अक्षय कुमार
    बॉक्स ऑफिस: अक्षय-इमरान की 'सेल्फी' औंधे मुंह गिरी, 7 दिनों में किया महज इतना कारोबार अक्षय कुमार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023