NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / नुसरत भरूचा की 'अकेली' पसंद आई तो इस हफ्ते देखिए ये महिला प्रधान फिल्में
    अगली खबर
    नुसरत भरूचा की 'अकेली' पसंद आई तो इस हफ्ते देखिए ये महिला प्रधान फिल्में
    इन महिला प्रधान फिल्मों ने जीता दर्शकों का दिल

    नुसरत भरूचा की 'अकेली' पसंद आई तो इस हफ्ते देखिए ये महिला प्रधान फिल्में

    लेखन मेघा
    Aug 25, 2023
    06:55 pm

    क्या है खबर?

    नुसरत भरूचा ने अपनी उम्दा अदाकारी के बल पर इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

    अभिनेत्री 'प्यार का पंचनामा' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसे फिल्मों के बाद अब कई महिला प्रधान फिल्मों में अपना हुनर दिखा रही हैं।

    अभिनेत्री की फिल्म 'अकेली' रिलीज हो गई है, जिसमें वह इराक से सकुशल वापस अपने देश आने की जद्दोजहद में लगी हैं।

    आइए ऐसी फिल्मों पर नजर डालते हैं, जिसमें महिलाओं को सशक्त और मजबूत दिखाया गया है।

    #1

    'गंगूबाई काठियावाड़ी'

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने 2022 में सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।

    फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आई थीं, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    यह फिल्म गंगा के गंगूबाई बनने तक के सफर को दिखाती है, जिसे उसका प्रेमी वेश्यालय में बेच देता है। इसके बाद वह अपने साथ हुए धोखे को ही ताकत बना लेती है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    #2

    'मॉम'

    दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की 2017 में आई फिल्म 'मॉम' को लोगों ने काफी पसंद किया था।

    यह एक मां के बदले की कहानी थी, जो अपनी बेटी को इंसाफ दिलाने और उसका रेप करने वालों को सबक सिखाने की कोशिश में जुटी होती है।

    फिल्म में मां के किरदार में श्रीदेवी का अभिनय शानदार था, वहीं उनकी बेटी की भूमिका पाकिस्तानी अभिनेत्री सजल अली ने निभाई थी।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स और ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    #3

    'पिंक'

    2016 में आई फिल्म 'पिंक' का निर्देशन अनिरुद्ध राय चौधरी ने किया था, जो यह बताने की कोशिश करती है कि अगर कोई लड़की किसी चीज के लिए मना करती है तो उसकी ना का मतलब ना ही होता है।

    यह दिल्ली की रहने वाली तीन लड़कियों की कहानी है, जिनकी भूमिका तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी और एंड्रिया तारियांग ने निभाई थी, वहीं अमिताभ बच्चन वकील के किरदार में नजर आए थे।

    यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    #4

    'मिमी'

    लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'मिमी' 2021 में आई थी, जिसमें कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार कलाकार शामिल थे।

    फिल्म की कहानी मिमी की है, जो बड़े सपने संजोए हुए है, लेकिन किसी कारणवश उसे एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट मां बनना पड़ता है।

    फिल्म के लिए कृति को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और पंकज को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिला है।

    इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

    #5

    'क्वीन'

    विकास बहल की फिल्म 'क्वीन' में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। रानी के किरदार में कंगना को इतना पसंद किया गया कि उन्हें 'क्वीन' ही कहा जाने लगा।

    इस फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की है, जिसके लिए घरेलू होना ही बुरा बन जाता है और शादी से ठीक पहले मंगेतर रिश्ता तोड़ देता है। ऐसे में वह बिना शादी किए अकेले ही अपने हनीमून पर पेरिस निकल जाती है।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नुसरत भरूचा
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    आलिया भट्ट

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    नुसरत भरूचा

    'छोरी' रिव्यू: हॉरर के मोर्चे पर कमजोर, लेकिन बांधे रखती है फिल्म बॉलीवुड समाचार
    क्या बंद हो गई नुसरत भरूचा की फिल्म 'जनहित में जारी'? बॉलीवुड समाचार
    ठंडे बस्ते में नहीं गई 'जनहित में जारी', नुसरत ने शुरू की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    अक्षय कुमार ने पूरी की 'राम सेतु' की शूटिंग, दिवाली पर आएगी फिल्म अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    अंदर से ऐसा दिखता है सोनम कपूर का दिल्ली वाला घर, जानिए इसकी कीमत  सोनम कपूर
    ऐश्वर्या की आंखों पर टिप्पणी कर बुरे फंसे महाराष्ट्र के मंत्री, महिला आयोग ने थमाया नोटिस ऐश्वर्या राय
    शाहरुख की 'जवान' के लिए एकजुट हुए दुनियाभर के 6 मशहूर एक्शन निर्देशक, होगा जबरदस्त धमाका शाहरुख खान
    शाहरुख खान की 'जवान' को मिला 'U/A' सर्टिफिकेट, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  शाहरुख खान

    मनोरंजन

    शबाना आजमी फहराएंगी इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में तिरंगा, बोलीं- यह सम्मान की बात है  शबाना आजमी
    कंगना रनौत ने देखी 'ओपेनहाइमर', भगवत गीता वाले विवादित सीन को ही बता दिया सबसे पसंदीदा कंगना रनौत
    कंगना से ब्रेकअप पर अध्ययन ने 2017 में ही क्यों की बात, सालों बाद किया खुलासा कंगना रनौत
    निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा की नई तैयारी, अब एक्शन-कॉमेडी फिल्मों में आजमाएंगे हाथ बॉलीवुड समाचार

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': वरुण धवन से अनन्या तक, इन कलाकारों ने किया कैमियो  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': सिनेमाघरों के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म  रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    अनुराग कश्यप ने 2 बार देखी 'रॉकी और रानी...', करण जौहर की खूब की तारीफ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने तीसरे दिन की बंपर कमाई रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025