NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    मणिपुर
    राहुल गांधी
    भारत बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'ब्लडी डैडी' का है इंतजार? OTT पर देखें शाहिद कपूर के ये दमदार किरदार
    'ब्लडी डैडी' का है इंतजार? OTT पर देखें शाहिद कपूर के ये दमदार किरदार
    मनोरंजन

    'ब्लडी डैडी' का है इंतजार? OTT पर देखें शाहिद कपूर के ये दमदार किरदार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    June 07, 2023 | 10:39 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'ब्लडी डैडी' का है इंतजार? OTT पर देखें शाहिद कपूर के ये दमदार किरदार
    'ब्लडी डैडी' से पहले देखिए शाहिद कपूर की ये फिल्में

    शाहिद कपूर अपने तरह-तरह के बयानों के लिए चर्चा में हैं। दरअसल, वह अपनी आने वाली फिल्म 'ब्लडी डैडी' का प्रमोशन कर रहे हैं। 'ब्लडी डैडी' 9 जून को जियो सिनेमा पर आएगी। फिल्म के ट्रेलर में शाहिद का एक्शन अंदाज नजर आ रहा है। उनके प्रशंसक ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म को लेकर उत्सुक हैं। अगर आपको भी 'ब्लडी डैडी' का ट्रेलर पसंद आया, तो इससे पहले आप उनकी इन एक्शन किरदारों का मजा ले सकते हैं।

    'हैदर'

    शाहिद की 'हैदर' 2014 में आई थी। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित है। विशाल ने यह फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर बनाई थी। फिल्म में शाहिद के साथ अभिनेत्री तब्बू भी नजर आई थीं। फिल्म में शाहिद एक ऐसे बेटे का किरदार निभाते हैं जिसका पिता गुम है। यह शाहिद की सबसे अधिक IMDb रेटिंग वाली फिल्मों में से एक है। इसकी रेटिंग 8.0 है। फिल्म ZEE5 पर उपलब्ध है।

    'कमीने'

    शाहिद की इस फिल्म का निर्देशन भी विशाल भारद्वाज ने किया था। फिल्म में शाहिद और प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म ने उस साल कई पुरस्कार जीते थे। फिल्म की कहानी दो जुड़वा भाइयों पर आधारित थी, जो राजनीतिक, सामाजिक, अपराध और एक अनप्लान्ड प्रेगनेंसी में उलझ जाते हैं। इस फिल्म को IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है। शाहिद और प्रियंका की यह फिल्म आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    'कबीर सिंह'

    निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की इस फिल्म पर खूब विवाद हुआ था। फिल्म 2019 में आई थी। यह 2017 की तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक थी। फिल्म में शाहिद और कियारा आडवाणी की जोड़ी नजर आई थी। फिल्म में शाहिद ने एक मेडिकल स्टूडेंट का किरदार निभाया था जो एक लड़की के प्यार में हिंसक हो जाता है और ड्रग्स भी लेने लगता है। IMDb पर इस फिल्म को 7 रेटिंग मिली है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    'रंगून'

    2017 में आई 'रंगून' में शाहिद के साथ कंगना रनौत और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में शाहिद एक आर्मी अफसर की भूमिका में थे। इस अफसर को युद्ध क्षेत्र में एक अभिनेत्री (कंगना) के दौरे की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी जाती है। भले ही फिल्म को समीक्षकों ने पसंद नहीं किया था, लेकिन शाहिद के प्रशंसक इसमें दिखाई गई प्यार और देशभक्ति को दर्शक देखना पसंद करते हैं। 'रंगून' डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूद है।

    'फर्जी'

    अमेजन प्राइम पर आई शाहिद की वेब सीरीज 'फर्जी' काफी चर्चा में थी। इस क्राइम थ्रिलर शो में उनके साथ विजय सेतुपति नजर आए थे। राज और डीके द्वारा निर्देशित इस शो को इतना पसंद किया गया कि अब दर्शक इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। जाली नोटों के आर्थिक अपराध पर बनी फर्जी OTT के कंटेंट में एक नयापन लेकर आती है। सीरीज में शाहिद और सेतुपति की जोड़ी को खूब वाहवाही मिली थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    शाहिद कपूर
    OTT प्लेटफॉर्म
    बॉलीवुड समाचार

    शाहिद कपूर

    शाहिद कपूर को नहीं पसंद था 'पद्मावत' में अपना किरदार, बोले- मैं बहुत परेशान था  ब्लडी डैडी फिल्म
    शाहिद ने बॉलीवुड बिरादरी पर बरसाया प्यार, हॉलीवुड का हिस्सा बनने के लिए रखी ये शर्त बॉलीवुड समाचार
    इंडस्ट्री में पिता पकंज कपूर से नहीं मिली कोई मदद, अपना संघर्ष खुद किया- शाहिद कपूर पंकज कपूर
    क्या शाहिद कपूर को 'ब्लडी डैडी' के लिए मिले 40 करोड़ रुपये? अभिनेता ने बताई सच्चाई बॉलीवुड समाचार

    OTT प्लेटफॉर्म

    केरल के सिनेमाघरों में 2 दिन की हड़ताल, जानिए क्या है सिनेमाघर मालिकों की मांग केरल
    फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' ने OTT पर दी दस्तक, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज  अमेजन प्राइम वीडियो
    OTT पर इस हफ्ते क्राइम का जोर, सिनेमाघरों में चलेगा 'जरा हटके जरा बचके' का जादू वेब सीरीज
    OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी दिखानी होगी तंबाकू विरोधी चेतावनी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किये नए नियम स्वास्थ्य मंत्रालय

    बॉलीवुड समाचार

    'जरा हटके जरा बचके': फ्री टिकट ऑफर से चल गई फिल्म? निर्देशक ने दिया जवाब सारा अली खान
    अभिनेत्री लिन लैशराम ने मणिपुर हिंसा पर बॉलीवुड सितारों को लताड़ा, बोलीं- कितने मतलबी हैं मणिपुर
    क्रिकेटर से शादी करने को लेकर सारा अली खान ने कही ये बात  सारा अली खान
    शादी के बंधन में बंधी सोनाली सहगल, जानिए कौन हैं उनके पति आशीष सजनानी सेलिब्रिटी की शादी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023