NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला
    अगली खबर
    विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला
    विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekoberoi)

    विवेक ओबेरॉय के साथ हुई 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, जानिए पूरा मामला

    लेखन मेघा
    Jul 21, 2023
    05:35 pm

    क्या है खबर?

    विवेक ओबेरॉय करोड़ों की धोखाधड़ी का शिकार हो गए हैं। अभिनेता ने अपने 3 पूर्व बिजनेस पार्टनर के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।

    अभिनेता का आरोप है कि आरोपियों ने उनसे मुनाफे का वादा करके एक इवेंट और फिल्म निर्माण फर्म में निवेश कराया था, लेकिन उनके पैसे का इस्तेमाल गलत तरीके से किया गया।

    अब पुलिस ने 1.55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    आइए जानते हैं पूरा मामला।

    विस्तार

    विवेक ने संजय को बनाया था पार्टनर

    विवेक ने फिल्म निर्माता और कार्यक्रम आयोजक संजय साहा, नंदिता साहा और राधिका नंदा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।

    बताया जा रहा है कि अभिनेता और उनकी पत्नी प्रियंका ओबेरॉय ऑर्गेनिक LLP कंपनी में भागदेर थे, जिसे 2017 में खोला गया था।

    कंपनी न चलने पर अभिनेता ने सिनेमा क्षेत्र में कुछ करने का फैसला किया और उनकी मुलाकात संजय से हुई, जिन्हें इस क्षेत्र का अनुभव था। ऐसे में विवेक और संजय पार्टनर बन गए।

    विस्तार

    2020 में पक्की हुई थी डील

    बिजनेस पार्टनर बनने के बाद विवेक और संजय ने 2020 में सभी शर्तों पर सहमति जताने के बाद डील पक्की की थी।

    शिकायत के मुताबिक, 2020 में जुलाई और सितंबर के बीच में ओबेरॉय ऑर्गेनिक LLP का नाम बदलकर आनंदिता एंटरटेनमेंट LLP कर दिया गया।

    इसमें कंपनी का काम इवेंट आयोजित करना और फिल्मों का निर्माण करना था।

    इस कंपनी से संजय की मां नंदिता और परिचित राधिका को भी जोड़ा गया और प्रियंका को छोड़ने के लिए कहा गया।

    विस्तार

    व्यक्तिगत कारणों के लिए संजय ने किया पैसा का इस्तेमाल

    विवेक ने कुछ समय बाद अपने शेयर को दूसरी कंपनी ओबेरॉय मेगा एंटरटेनमेंट में हस्तांतरित कर लिया।

    बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, अधिकारी ने बताया कि विवेक को अप्रैल 2022 में एक कर्मचारी ने पैसे के दुरुपयोग के बारे में बताया था।

    इस दौरान उन्हें पता चला कि संजय ने कंपनी के पैसे का इस्तेमाल अपनी मां के लिए जीवन बीमा प्रीमियम का भुगतान करने सहित विभिन्न व्यक्तिगत कारणों के लिए किया था। नंदा ने भी कंपनी से पैसे निकाले थे।

    विस्तार

    नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लौटाए 51 लाख

    फरवरी 2021 में संजय और विवेक ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म 'गणेश' बनाने का फैसला किया था।

    जांच के दौरान विवेक को नवाज के साथ हुई कथित 51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का पता चला।

    इस धोखाधड़ी की जिम्मेदारी विवेक ने लेते हुए अपने व्यक्तिगत खातों का उपयोग कर कंपनी की ओर से नवाज को राशि वापस लौटाई थी।

    अभिनेता को संजय और राधिका के 58 लाख रुपये से अधिक की हेराफेरी करने के बारे में भी पता चला।

    जानकारी

    इस सीरीज में आएंगे नजर 

    विवेक अब रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' में नजर आने वाले हैं, जो कॉप यूनिवर्स का हिस्सा है। इस सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और शिल्पा शेट्टी भी शामिल हैं। इसी के जरिए रोहित OTT की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर
    कार की सनरूफ में हो रही है लीकेज? जानिए ठीक करने के आसान तरीके  कार

    विवेक ओबेरॉय

    'कलंक' सहित इस महीने रिलीज़ होंगी ये बड़ी फिल्में, अभी से कर लें टिकट बुक नरेंद्र मोदी
    आ गई 'पीएम नरेंद्र मोदी' की नई रिलीज़ डेट, मेकर्स ने किया ऐलान नरेंद्र मोदी
    विवेक ओबेरॉय ने जताई इच्छा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट से लड़ना चाहते हैं चुनाव नरेंद्र मोदी
    सुप्रीम कोर्ट से 'पीएम नरेंद्र मोदी' को हरी झंडी, अब चुनाव आयोग लेगा फैसला भारत की खबरें

    बॉलीवुड समाचार

    'चंदू चैंपियन': 102 डिग्री बुखार में तपते हुए कार्तिक आर्यन ने पानी में की शूटिंग  कार्तिक आर्यन
    तमन्ना भाटिया के स्टाइलिश बैग पर टिकी सबकी निगाहें, कीमत 1 लाख रुपये से अधिक तमन्ना भाटिया
    'खतरों के खिलाड़ी 13' के बाद अंजुम फकीह ने की टीवी शो 'कुंडली भाग्य' में वापसी  टीवी शो
    निर्देशक तिग्मांशु धूलिया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, दर्ज कराई शिकायत  तिग्मांशु धूलिया

    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: 'अंबरसरिया' से लेकर 'रुपैया' तक, सोना मोहपात्रा को इन गानों ने बनाया स्टार जन्मदिन विशेष
    'बिग बॉस OTT 2' का आज से होगा आगाज, ये विवादित कंटेस्टेंट बने शो का हिस्सा बिग बॉस OTT
    रेखा 'गुम है किसी...' में देंगी दिखाईं, ये बॉलीवुड सितारे भी आए छोटे पर्दे पर नजर रेखा
    फादर्स डे पर अपने पिता के साथ देखें ये बेहतरीन फिल्में, दिल को छू जाएगी कहानी फादर्स डे
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025