Page Loader
विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग
विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग शुरू (तस्वीर: इंस्टा/@vivekagnihotri)

विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग

Dec 14, 2022
07:50 pm

क्या है खबर?

'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद हाल में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' का ऐलान किया था। अब उन्होंने लखनऊ में इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्ममेकर विवेक ने सोशल मीडिया पर सेट से तस्वीर शेयर करते हुए प्रशंसकों को इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने सेट से एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें स्क्रिप्ट की कॉपी और मुहूर्त शॉट की झलक दिखी है।

रिलीज डेट

अगले साल स्वतंत्रता दिवस पर आएगी फिल्म

विवेक ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'हम नई चीजों के लिए जीते हैं। नई खुशी। नई हंसी। नई चुनौतियां। फिर भी, हम पुराने और स्थापित चीजों में सहज महसूस करते हैं और उससे चिपके रहते हैं।' यह फिल्म 11 भाषाओं में अगले साल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म के प्रोडक्शन का काम विवेक की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी संभालेंगी। इसके जरिए कोरोना वॉरियर के संघर्ष को दिखाने की कोशिश की जाएगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

विवेक अग्निहोत्री ने दिखाई मुहूर्त शॉट की झलक