NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई
    कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई
    मनोरंजन

    कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 19, 2023 | 06:02 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कान्स 2023: विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय बच्चन की तस्वीर पर किया तंज, फिर दी सफाई
    विवेक ने शेयर की ऐश्वर्या की तस्वीर (तस्वीर: ट्विटर/@vivekagnihotri)

    इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल चर्चा में है। समारोह के रेड कार्पेट से हर रोज सितारों की नई-नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। सारा अली खान, मानुषी छिल्लर, मृणाल ठाकुर जैसी हस्तियों के बाद हर किसी को ऐश्वर्या राय बच्चन के रेड कार्पेट लुक का इंतजार था। गुरुवार देर शाम ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आईं तो सोशल मीडिया पर छा गईं। अब विवेक अग्निहोत्री ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए इस संस्कृति की आलोचना की है।

    अनोखे लुक में पहुंचीं ऐश्वर्या 

    ऐश्वर्या ने कान्स फिल्म फेस्टिवल के तीसरे दिन रेड कार्पेट पर दस्तक दी। वह सिल्वर और ब्लैक गाउन में यहां पहुंचीं। उनकी ड्रेस के साथ एक बड़ा सा हुड लगा हुआ था, जिससे उनका पूरा सिर ढक गया। इसके साथ ही गाउन में एक बड़ा बो भी जोड़ा गया था, जो ऐश्वर्या के लुक को अनोखा बना रहा था। एक तरफ जहां उनके प्रशंसक उनकी तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं, वहीं कई लोग उनकी आलोचना भी कर रहे हैं।

    रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय

    Instagram post

    A post shared by aishwaryaraibachchan_arb on May 19, 2023 at 5:34 pm IST

    विवेक अग्निहोत्री ने कही 'कॉस्ट्यूम स्लेव' की बात

    शुक्रवार को फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या की एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में एक व्यक्ति रेड कार्पेट पर उनके गाउन को ठीक करता नजर आ रहा है। इसके साथ विवेक ने लिखा, 'क्या आपने 'कॉस्ट्यूम स्लेव के बारे में सुना है? यह अधिकतर लड़कियां होती हैं (यहां पर सूट पहने हुए यह आदमी है।) अब आप उन्हें भारत में लगभग हर महिला सेलिब्रिटी के साथ देख सकते हैं। हम असहज फैशन के लिए बेवकूफ क्यों बन रहे हैं?'

    विवेक ने दी सफाई लेकिन लोगों ने लगाई क्लास

    इस ट्वीट पर विवेक ने सफाई भी दी। उन्होंने आगे लिखा, 'मेरी टिप्पणी का ऐश्वर्या राय बच्चन से कोई लेना-देना नहीं है। यह 'कॉस्ट्यूम स्लेवरी' की अजीबो-गरीब अवधारणा के बारे में है और ऐश्वर्या उसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। वह सिर्फ एक मॉडल/फैशन एंबेसडर हैं।' विवेक जब तक सफाई देते, लोग उन पर भड़क चुके थे। लोगों ने उन्हें सीख दी कि ऐश्वर्या जो भी पहनें वह उनकी मर्जी है और किसी को उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

    विवेक ने किया ट्वीट

    Have you guys heard of a term called ‘Costume Slaves’. They are mostly girls (a suited man in this case). You can see them now in India too with almost every female celeb. Why are we becoming so stupid and oppressive just for such uncomfortable fashion? pic.twitter.com/bWYavPYjvS

    — Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) May 19, 2023

    अब इन हस्तियों का है इंतजार

    फ्रांस में 76वां कान्स फिल्म फेस्टिवल जारी है। इस फेस्टिवल में हर साल ऐश्वर्या का लुक हर साल चर्चा में रहता है। इस साल समारोह में अनुष्का शर्मा भी डेब्यू करने जा रही हैं। अब प्रशंसकों को उनकी तस्वीर का इंतजार है। इनके अलावा सनी लियोनी भी इस बार कान्स के रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। कान्स 2023 में अब तक सारा,मानुषी, मृणाल, ईशा गुप्ता, उर्वशी रौतेला, सपना चौधरी, गुनीत मोंगा और विजय वर्मा जैसे कलाकार नजर आ चुके हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    विवेक अग्निहोत्री
    ऐश्वर्या राय
    कान्स फिल्म फेस्टिवल
    बॉलीवुड समाचार

    विवेक अग्निहोत्री

    विवेक अग्निहोत्री ने साधा ममता बनर्जी पर निशाना, बाबुल सुप्रियो से कहा- झूठों से सावधान रहें ममता बनर्जी
    विवेक अग्निहोत्री ने 'द कश्मीर फाइल्स' को षड्यंत्र बताने पर ममता बनर्जी को भेजा कानूनी नोटिस  द कश्मीर फाइल्स
    'द केरल स्टोरी': विवेक अग्निहोत्री ने दी टीम को चेतावनी, कहा- बदल जाएगी जिंदगी, मिलेगी नफरत  द केरला स्टोरी फिल्म
    विवेक अग्निहोत्री ने ठुकराया फिल्मफेयर का नामांकन, लगाए ये आरोप द कश्मीर फाइल्स

    ऐश्वर्या राय

    बॉक्स ऑफिस: कम हो रही 'पोन्नियिन सेल्वन 2' की दैनिक कमाई, अब तक कमाए इतने पोन्नियन सेल्वन
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' के बाद फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे ऐश्वर्या राय और चियान विक्रम? मणिरत्नम
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा
    'पोन्नियिन सेल्वन 2': ऐश्वर्या की ये फिल्में भी हुईं 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    कान्स 2023: सपना चौधरी ने किया डेब्यू, पहना 30 किलो का गाउन; साझा कीं तस्वीरें सपना चौधरी
    कान्स 2023: 'मगरमछ' जैसा नेकपीस पहनने के बाद उर्वशी रौतेला ने लगाई नीले रंग की लिपस्टिक उर्वशी रौतेला
    कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023: जूरी में इकलौती भारतीय मीनाक्षी शेड्डे कौन हैं? मनोरंजन
    कान्स 2023: 800 घंटे में तैयार हुआ था मानुषी छिल्लर का गाउन, डिजाइनर ने दी जानकारी मानुषी छिल्लर

    बॉलीवुड समाचार

    'आदिपुरुष' का 'जय श्रीराम' 30 गायकों की लाइव परफॉर्मेंस के साथ भव्य स्तर पर होगा रिलीज आदिपुरुष फिल्म
    'कटहल' रिव्यू: कॉमेडी की आड़ में सामाजिक मुद्दों पर प्रहार करती है फिल्म की कहानी सान्या मल्होत्रा
    अनिल कपूर ने अपनी 39वीं सालगिरह सुनीता कपूर संग साझा की अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर
    मनोज बाजपेयी और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बनी जोड़ी, जल्द एक फिल्म में साथ आएंगे नजर मनोज बाजपेयी
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023