Page Loader
भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को दिखाई जाएगी 'द वैक्सीन वॉर', विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी
'द वैक्सीन वॉर' आज संसद भवन में प्रदर्शित की जाएगी

भारतीय जनता पार्टी के सांसदों को दिखाई जाएगी 'द वैक्सीन वॉर', विवेक अग्निहोत्री ने जताई खुशी

Jan 31, 2024
06:18 pm

क्या है खबर?

विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' को बीते साल 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म में भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा कम समय में कोरोना की स्वदेशी वैक्सीन बनाने के संघर्ष को दिखाया गया है। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। ताजा खबर यह है कि 'द वैक्सीन वॉर' को 31 जनवरी (आज) को भारतीय जनता पार्टी के सांसदों के लिए संसद भवन में प्रदर्शित किया जाएगा।

द वैक्सीन वॉर 

डिज्नी+ हॉटस्टार पर उपलब्ध है 'द वैक्सीन वॉर'

अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर 'द वैक्सीन वॉर' की स्क्रीनिंग के बार में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'वाह! सुबह सुबह यह तो बड़ी अच्छी खबर है। मैं सभी वैज्ञानिकों के लिए बहुत खुश हूं।' 'द वैक्सीन वॉर' में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, पल्लवी जोशी, राइमा सेन और सप्तमी गौड़ा जैसे सितारे नजर आए थे। 10 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर मौजूदा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट