Page Loader
विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' इस दिन फिर से होगी सिनेमाघरों में रिलीज
'द कश्मीर फाइल्स' फिर रिलीज होगी (तस्वीर: ट्विटर/@KashmirFiles)

विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' इस दिन फिर से होगी सिनेमाघरों में रिलीज

Jan 18, 2023
11:38 am

क्या है खबर?

11 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिखाया था। मात्र 25 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था। 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक 'द कश्मीर फाइल्स' अब फिर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। विवेक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस खबर की पुष्टि की है।

विवेक

19 जनवरी को रिलीज होगी 'द कश्मीर फाइल्स'?

विवेक ने लिखा, 'द कश्मीर फाइल्स 19 जनवरी को फिर से रिलीज हो रही है। यह पहली बार है जब कोई फिल्म एक साल में दो बार रिलीज हो रही है। अगर आप इसे पर्दे पर देखना भूल गए हैं, तो अब अपने टिकट बुक करें।' उन्होंने बताया कि 19 जनवरी को 'कश्मीरी हिंदू नरसंहार दिवस' के रूप में चिह्नित किया गया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे कलाकार हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट