Page Loader
'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे असली 'कोरोना वॉरियर्स', विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पोस्ट
'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vivekagnihotri)

'द वैक्सीन वॉर' में नजर आएंगे असली 'कोरोना वॉरियर्स', विवेक अग्निहोत्री ने साझा की पोस्ट

Jan 06, 2023
09:23 pm

क्या है खबर?

'द कश्मीर फाइल्स' की सफलता के बाद अब निर्देशक विवेक अग्निहोत्री अपनी आगामी फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की तैयारियों में जुट गए हैं। विवेक ने हाल ही में जानकारी दी थी कि उन्होंने लखनऊ में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और अब उन्होंने अपने प्रशंसकों को फिल्म के सेट की एक झलक दिखाई है। खबर है कि इस फिल्म में विवेक वास्तविक लोगों को कास्ट कर रहे हैं, जिन्होंने कोरोना महामारी के दौरान भारतीयों की मदद की थी।

विवेक

'द वैक्सीन वॉर' 11 भाषाओं में रिलीज होगी

विवेक ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, '#TheVaccineWar के सेट से। स्वतंत्रता दिवस, 2023।' वीडियो में निर्माता को कलाकारों के साथ कई नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। 'द वैक्सीन वॉर' भारतीय वैज्ञानिकों और उन लोगों पर आधारित है, जिन्होंने दुनिया में सबसे प्रभावी वैक्सीन विकसित करने के लिए दो साल से अधिक समय तक अपने दिन और रात का बलिदान दिया है। 'द वैक्सीन वॉर' 15 अगस्त, 2023 को 11 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ट्वीट