Page Loader
विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात
विवेक अग्निहोत्री ने की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@@vivekagnihotri)

विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात

Mar 28, 2023
12:34 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने 2015 में हॉलीवुड का रुख किया था और कड़ी मेहनत के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। हाल ही में प्रियंका ने खुलासा किया कि उन्होंने बॉलीवुड में कुछ लोगों के साथ हुई अनबन के चलते हॉलीवुड का रुख किया था, इस खुलासे के बाद कंगना रनौत ने करण जौहर पर निशाना साधा था। अब इस मामले पर निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बयान

अग्निहोत्री ने कही ये बात

अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक ट्वीट का जवाब देते हुए, 'जब बड़े दबंग दबंगई करते हैं, तो कुछ घुटने टेक देते हैं, कुछ आत्मसमर्पण कर देते हैं, कुछ हार मान लेते हैं, कुछ ड्रग्स लेते हैं, कुछ की जान भी चली जाती है। दबंगों के इस 'नहीं रहा सकने' वाले गिरोह के खिलाफ, बहुत कम लोग सफलता का अपना ब्रह्मांड बनाते हैं। वो वास्तविक जीवन के सितारे हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्वीट