
विवेक अग्निहोत्री ने दर्शकों से की सतीश कौशिक की 'कागज 2' देखने की अपील, गिनाईं खूबियां
क्या है खबर?
दिवगंत अभिनेता सतीश कौशिक की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कागज 2' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द खत्म होने वाला है।
यह फिल्म 1 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है और टिकट खिड़की पर इस फिल्म का मुकाबला किरण राव की 'लापता लेडीज' से होगा।
अब भारतीय सिनेमा के जाने-माने निर्देशक विवेक अग्निहोत्री से दर्शकों से 'कागज 2' देखने की अपील की है।
इसके साथ उन्होंने फिल्म की कुछ खूबियां भी गिनाई हैं।
नोट
क्यों देखनी चाहिए 'कागज 2'?
अग्निहोत्री ने लिखा, 'सतीश कौशिक की 'कागज 2' हर भारतीय को देखनी चाहिए। थीम- यह एक नागरिक के रूप में आपके अधिकारों के बारे में एक अनूठी कहानी प्रस्तुत करती है। अपने रास्ते बनाने के लिए दूसरों के रास्ते मत बंद करो। कहानी- जब आम लोगों, उनके परिवारों और उनकी समस्याओं की बात आती है तो सतीश एक महान कहानीकार हैं। प्रदर्शन: कलाकारों में सभी ने शानदार प्रदर्शन किया। अनुपम खेर और दर्शन कुमार का भी अभिनय कमाल का है।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्वीट
Dear friends,
— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) February 28, 2024
Satish Kaushik’s latest directorial venture, #Kagaz2, is releasing this Friday. It's a must-watch for every Indian. Watch it for:
1. Theme: It presents a unique theme about your rights as a citizen. अपने रास्ते बनाने के लिए दूसरों के रास्ते मत बंद करो। Brilliant.… pic.twitter.com/OpUk7oUtrE