NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'द केरल स्टोरी': विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी, 26 पीड़िताओं को मीडिया से मिलवाया
    'द केरल स्टोरी': विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी, 26 पीड़िताओं को मीडिया से मिलवाया
    मनोरंजन

    'द केरल स्टोरी': विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी, 26 पीड़िताओं को मीडिया से मिलवाया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 17, 2023 | 06:31 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'द केरल स्टोरी': विपुल शाह ने तोड़ी चुप्पी, 26 पीड़िताओं को मीडिया से मिलवाया
    'द केरल स्टोरी' पर निर्माता ने तोड़ी चुप्पी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@@adah_sharma)

    'द केरल स्टोरी' पर राजनीति लगातार जारी है। फिल्म निर्माताओं पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं। विपुल शाह की इस फिल्म में केरल की उन महिलाओं की कहानी दिखाई गई है, जो लव जिहाद का शिकार होती हैं और फिर उन्हें ISIS के शिविरों में भेज दिया जाता है। फिल्म पर मुस्लिम विरोधी होने और प्रोपोगैंडा फैलाना का आरोप लग रहा है। तथ्यों को साबित करते हुए विपुल शाह 26 पीड़ितों को सामने लेकर आए हैं।

    26 पीड़ित महिलाएं आईं सामने

    फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया था कि यह केरल की 32,000 महिलाओं की कहानी है। विरोध होने पर फिल्म से इस दावे को हटा लिया गया और सिर्फ 3 महिलाओं की कहानी दिखाई गई। निर्माताओं पर आरोप लगने लगे कि यह फिल्म प्रोपोगैंडा फैलाने के लिए बनाई गई है। बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में निर्माता विपुल शाह ने ISIS की चंगुल में फंस चुकीं 26 पीड़ित महिलाओं को मीडिया से रूबरू कराया।

    32,000 पीड़ितों के दावे पर विपुल ने तोड़ी चुप्पी

    पीड़ितों की संख्या के विवाद पर भी विपुल शाह ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि उनकी फिल्म 3 लड़कियों के माध्यम से हजारों लड़कियों की कहानी बता रही है। उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द और सबूतों के साथ आएंगे और 32,000 लड़कियों वाली बात भी साबित करेंगे। इसके बाद वह देखना चाहेंगे कि जिन लोगों ने उनकी आलोचना की, वे क्या रुख अपनाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सुनिश्चित किया है कि वह सिर्फ सच दिखाएं।

    मुस्लिम विरोधी होने के आरोपों पर यह बोले निर्माता

    फिल्म के मुस्लिम विरोधी होने के आरोपों पर उन्होंने कहा कि लंबे समय तक फिल्मों में गैर-मुस्लिम विलेन रहे हैं, तो फिर 'द केरल स्टोरी' पर इतना बवाल क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा, "शोले में गब्बर सिंह विलेन था, इसका यह मतलब नहीं है कि रमेश सिप्पी साहब सिंह समुदाय के खिलाफ थे। 'सिंघम में हिंदू विलेन था। इसका यह मतलब नहीं है कि हिंदू बुरे हैं। हमने सिर्फ अपराधियों की बात की है।"

    विवादों के बीच फिल्म ने कमाए 150 करोड़ रुपये

    'द केरल स्टोरी' 5 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म को मुस्लिम विरोधी बताते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने इसे राज्य से बैन कर दिया था। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया था। फिल्म को लेकर दर्शक भी दो गुटों में बंटे हुए हैं। विवादों के बीच अदा शर्मा की फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई जारी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    द केरला स्टोरी फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    द केरला स्टोरी फिल्म

    'पठान' के बाद 'द केरल स्टोरी' बनी 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'द केरल स्टोरी' ने UK के सिनेमाघरों में दी दस्तक, अदा शर्मा ने जताई खुशी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने पार किया 150 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    'द केरल स्टोरी': तमिलनाडु सरकार का सुप्रीम कोर्ट को जवाब- फिल्म पर नहीं लगाया कोई प्रतिबंध सुप्रीम कोर्ट

    बॉलीवुड समाचार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी लुक में नजर आ चुकी हैं ये हस्तियां कान्स फिल्म फेस्टिवल
    अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल होस्ट करेंगे IIFA 2023, जानिए जरुरी बातें  IIFA
    कान्स 2023: फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन ने की 4 साल बाद वापसी कान्स फिल्म फेस्टिवल
    प्रियंका चोपड़ा बनीं ग्लोबल स्टार, ग्राजिया मैगजीन के 12 कवर पेजों पर छाईं  प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023