Page Loader
बॉक्स ऑफिस: '12वीं फेल' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा, विक्रांत ने जताई खुशी 
'12वीं फेल' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@vikrantmassey)

बॉक्स ऑफिस: '12वीं फेल' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा, विक्रांत ने जताई खुशी 

Nov 29, 2023
03:00 pm

क्या है खबर?

विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म '12वीं फेल' शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और रिलीज के एक महीने बाद भी इसकी कमाई जारी है। इसमें विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने अपनी उम्दा अदाकारी का परिचय दिया है। अब एक ऐसी खबर आई है, जिसे सुन विक्रांत के प्रशंसक खुशी से झूम उठेंगे। दरअसल, '12वीं फेल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

12वीं फेल 

'12वीं फेल' ने अब तक 50.68 करोड़ रुपये कमाए

'12वीं फेल' ने 50.68 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। विक्रांत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने लिखा, 'फिल्म '12वीं फेल' की सफलता का जश्न मनाएं। इस फिल्म ने हर शख्स का दिल जीत लिया है।' '12वीं फेल' अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है, जो IPS अफसर मनोज शर्मा के संघर्षों की कहानी बताती है। इसमें मेधा शंकर और हरीश खन्ना भी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

'12वीं फेल' ने पार किया 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा