Page Loader
'गोविंदा नाम मेरा' में डांसर बने हैं विक्की कौशल, सीधे OTT पर आएगी फिल्म
'गोविंदा नाम मेरा' OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

'गोविंदा नाम मेरा' में डांसर बने हैं विक्की कौशल, सीधे OTT पर आएगी फिल्म

Nov 16, 2022
06:39 pm

क्या है खबर?

अभिनेता विक्की कौशल आने वाले दिनों में कई फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'गोविंदा नाम मेरा' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। फिल्म की जब से घोषणा हुई है, तभी से इसे लेकर दर्शकों के बीच उत्साह नजर आ रहा है। ऐसी खबरें थीं कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन इस फिल्म ने OTT की ओर रुख कर लिया है। फिल्म को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

ऐलान

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी फिल्म

फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर लिखा, 'कमर कस लें। आप यकीनन इस सफर को मिस नहीं करना चाहेंगे।' उन्होंने बताया कि फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगी। फिल्म में विक्की एक डांसर की भूमिका में होंगे। कई लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म गोविंदा की बायोपिक है। इस पर करण ने कहा कि यह एक मामूली से डांसर के संघर्ष की कहानी है, गोविंदा की बायोपिक नहीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

कहानी

फिल्म में अपनी पत्नी से पिटेंगे विक्की

जानकारी के मुताबिक, फिल्म में गोविंदा कर्ज में डूबा है और कुछ लोग उससे उसका घर छीनने वाले हैं। उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। वह उसे खूब मारती भी है। गोविंदा की जिंदगी में एक ही अच्छी चीज है उसकी गर्लफ्रेंड, जिसके साथ वह मुंबई की बारिश में रोमांस करता है। फिल्म में कियारा आडवाणी, विक्की की गर्लफ्रेंड हैं, वहीं भूमि पेडनेकर ने उनकी पत्नी की भूमिका निभाई है। फिल्म में पति-पत्नी और वो का चक्कर दिखाई देगा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

विक्की ने अब तक फिल्मों में हमेशा गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं। पहली बार अपने करियर में वह पर्दे पर कॉमेडी का तड़का लगाते दिखेंगे। 'गोविंदा नाम मेरा' उनके करियर की पहली मसालेदार एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें उनकी भूमिका संजीदा नहीं होगी।

जुगलबंदी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी विक्की, भूमि और कियारा की तिकड़ी

हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट वन: द हॉन्टेड शिप' के बाद 'गोविंदा नाम मेरा' करण के साथ विक्की की दूसरी फिल्म है। इसका निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। यह पहला मौका होगा, जब किसी फिल्म में विक्की, भूमि और कियारा की तिकड़ी दिखेगी। कियारा संग विक्की की यह दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों नेटफ्लिक्स की एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' में साथ काम किया था। दूसरी तरफ भूमि और विक्की 'भूत पार्ट 1- द हॉन्टेड शिप' में साथ दिखे थे।

आगामी फिल्में

इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की

विक्की फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ सामंथा रुथ प्रभु नजर आने वाली हैं। विक्की को फिल्म में महाभारत के महान योद्धा अश्वत्थामा का किरदार निभाने के लिए चुना गया है। लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म से भी विक्की जुड़े हैं। वह फिल्म 'द ग्रेट इंडियन फैमिली' में भी काम कर रहे हैं। आनंद तिवारी की अगली फिल्म विक्की के खाते से जुड़ी है, वहीं 'सैम बहादुर' और 'डंकी' में भी वह अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे।

पोल

आप पर्दे पर विक्की के साथ इनमें से किस अभिनेत्री को देखने के लिए उत्साहित हैं?