Page Loader
विक्की कौशल की 'छावा' का पहला गाना 'जाने तू' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर 

विक्की कौशल की 'छावा' का पहला गाना 'जाने तू' जारी, अरिजीत सिंह ने लगाए सुर 

Jan 31, 2025
03:22 pm

क्या है खबर?

विक्की कौशल काफी समय से फिल्म 'छावा' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें विक्की की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। अब निर्माताओं ने 'छावा' का पहला गाना 'जाने तू' जारी कर दिया है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। गाने में विक्की-रश्मिका की खूबसूरत केमिस्ट्री दिख रही है।

छावा

अक्षय खन्ना भी हैं फिल्म का हिस्सा

'छावा' में विक्की महान मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं, वहीं रश्मिका फिल्म में छत्रपती संभाजी महाराज की पत्नी महारानी येशूबाई की भूमिका में नजर आएंगी। अभिनेता अक्षय खन्ना भी फिल्म 'छावा' का अहम हिस्सा हैं। वह फिल्म में मुगल शहंशाह औरंगजेब का किरदार निभाएंगे। 'छावा' के निर्देशन की कमान लक्ष्मण उतेकर ने संभाली है। दिनेश विजान फिल्म के निर्माता हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट