Page Loader
ओडिया अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 
ओडिया अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन (तस्वीर: एक्स/@sksingh_deo)

ओडिया अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार 

Feb 28, 2025
10:33 am

क्या है खबर?

ओडिया सिनेमा के जाने-माने अभिनेता उत्तम मोहंती का निधन हो गया है। 66 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मोहंती के भतीजे ने अभिनेता के निधन की पुष्टि की है। मोहंती पिछले लंबे समय से लीवर की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे और दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अब ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मोहंती को श्रद्धांजलि दी और राजकीय सम्मान की घोषणा की है।

 श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने यूं दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने लिखा, 'उड़िया के लोकप्रिय अभिनेता उत्तम मोहंती के निधन के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। उनके जाने से उड़िया कला क्षेत्र में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है। उन्होंने उड़िया सिनेमा में जो छाप छोड़ी वह उन्हें हमेशा दर्शकों के दिलों में बनाए रखेगी। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।' इसके साथ मुख्यमंत्री ने मोहंती का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का आदेश भी दिया है।

ट्विटर पोस्ट

मुख्यमंत्री ने जताया दुख 

करियर

ऐसा रहा मोहंती का करियर

मोहंती ने अपने करियर की शुरुआत साल 1977 में आई फिल्म 'अभिमान' के जरिए की थी। इसके बाद उन्होंने 'निझुम रतिरा साथी' (1979), 'फूल चंदना' (1982), 'झियाती सीता परी' (1983) और 'डंडा बालुंगा' (1984) जैसी फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। मोहंती ने अपने लंबे करियर में 150 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उन्होंने 'सारा आकाश' सहित कुछ टीवी धारावाहिकों में भी अभिनय किया है। वह हिंदी फिल्म 'नया जहर' में भी नजर आ चुके हैं।