LOADING...
'12वीं फेल' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद थे वरुण धवन, फिर क्यों नहीं मिली फिल्म?
'12वीं फेल' के लिए पहली पसंद थे वरुण धवन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

'12वीं फेल' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद थे वरुण धवन, फिर क्यों नहीं मिली फिल्म?

Apr 24, 2025
11:10 am

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन आज यानी 24 अप्रैल को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। डेविड धवन के बेटे होने के बावजूद वरुण ने इंडस्ट्री में अपनी जगह खुद बनाई। उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में कदम रखा था और पहली ही फिल्म से वह स्टार बन गए। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वरुण ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं, वहीं उन्होंने कई बड़ी फिल्में ठुकराई भी हैं। इन्हीं में से एक '12वीं फेल' है।

पहली पसंद

वरुण थे निर्माताओं की पहली पसंद

'12वीं फेल' साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है। इस फिल्म का निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया था। विक्रांत मैसी अभिनीत यह फिल्म जिसने भी देखी, उसने इसकी जमकर तारीफ की है। फिल्म की कहानी IPS ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा और IRS श्रद्धा जोशी की जिंदगी पर आधारित है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि '12वीं फेल' के लिए विक्रांत नहीं, बल्कि वरुण निर्माताओं की पहली पसंद थे।

12वीं फेल

विनोद ने क्यों नहीं किया कास्ट?

विनोद ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि '12वीं फेल' के लिए उनकी पहली पसंद वरुण थे। उन्होंने कहा था, "वरुण की अभिनय क्षमता तो बेहतरीन है, लेकिन उनका लुक किरदार के लिए बिल्कुल फिट नहीं था।" उनका मानना ​​था कि वरुण का लुक गांव के लड़के के किरदार के लिए ठीक नहीं रहेगा। बाद में यह फिल्म विक्रांत की झोली में आई। निर्देशक का यह फैसला बिल्कुल सही साबित हुआ। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है।