Page Loader
वरुण धवन ने लिया लालबाग के राजा का आशीर्वाद, एटली कुमार भी रहे मौजूद 
वरुण धवन ने किया लालबाग के राजा के दर्शन (तस्वीर: एक्स/@LoyalVarunFan)

वरुण धवन ने लिया लालबाग के राजा का आशीर्वाद, एटली कुमार भी रहे मौजूद 

Sep 10, 2024
12:15 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आज यानी 10 सितंबर को गणेश चतुर्थी के मौके पर बप्पा का आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई में लालबाग के राजा के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान वरुण के साथ जाने-माने निर्देशक एटली भी मौजूद रहे। दोनों गणपति बप्पा की भक्ति में लीन नजर आए और उन्होंने प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। वरुण और एटली की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों लालबाग के राजा के दर्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर

फिल्म

एटली की फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे वरुण

वरुण पिछले लंबे समय से अपनी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने ही संभाली है। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है। यह फिल्म 25 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इसके अलावा कीर्ति सुरेश भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।