Page Loader
एटली की नई फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, इस दिन शुरू करेंगे शूटिंग 
एटली की नई फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

एटली की नई फिल्म में नजर आएंगे वरुण धवन, इस दिन शुरू करेंगे शूटिंग 

Jul 11, 2023
12:58 pm

क्या है खबर?

निर्देशक एटली इन दिनों शाहरुख खान की 'जवान' के लिए चर्चा में हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। इसके अलावा एटली ने अपनी आगली फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनने वाली है। अब खबर है कि वरुण 16 जुलाई से मुंबई में एटली की फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। हालांकि, इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वरुण

'थेरी' का रीमेक है फिल्म 

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार, एटली की यह फिल्म 31 मई, 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी। यह एक एक्शन एंटरटेनर फिल्म होगी, जिसका निर्माण एटली, मुराद खेतानी के साथ करेंगे। वरुण और अनुष्का की यह फिल्म तमिल फिल्म 'थेरी' की रीमेक है। यह फिल्म 2016 में आई थी। इसका निर्देशन एटली ने किया था। यह अनुष्का-वरुण की साथ में दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों की जोड़ी फिल्म 'सुई धागा' में नजर आई थी।