Page Loader
फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भव्य कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन 
'बेबी जॉन' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

फिल्म 'बेबी जॉन' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, भव्य कार्यक्रम का किया जाएगा आयोजन 

Dec 05, 2024
03:37 pm

क्या है खबर?

पिछले लंबे समय से अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। अब 'बेबी जॉन' के ट्रेलर से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, वरुण की फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा।

रिपोर्ट

वरुण भी होंगे कार्यक्रम में शामिल

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'बेबी जॉन' का ट्रेलर 9 दिसंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। निर्माताओं ने मुंबई में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है, जहां फिल्म का ट्रेलर दिखाया जाएगा। इस कार्यक्रम में वरुण और एटली समेत फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी शामिल होगी। सितंबर, 2024 में एटली ने मुंबई में आयोजित बिग सिने एक्सपो, 2024 में 'बेबी जॉन' की खास झलकियों दिखाई थीं, जिसे प्रशंसकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिलीं।

बेबी जॉन

25 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी फिल्म 

'बेबी जॉन' इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'बेबी जॉन' में अभिनेता सलमान खान मेहमान भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।