Page Loader
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला पोस्टर आया सामने, दिखा धांसू अवतार
वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला पोस्टर आया सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का पहला पोस्टर आया सामने, दिखा धांसू अवतार

Feb 07, 2024
03:16 pm

क्या है खबर?

वरुण धवन को आखिरी बार जाह्नवी कपूर के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था। यह अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। अब वरुण फिल्म 'बेबी जॉन' में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है। अब 'बेबी जॉन' का पहला पोस्टर सामने आया है, जिसमें वरुण का धांसू अवतार देखने को मिला है।

बेबी जॉन

31 मई को रिलीज होगी फिल्म

'बेबी जॉन' 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। वरुण ने पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'कसकर पकड़ें। यात्रा उग्र होने वाली है। 'बेबी जॉन' 31 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।' 'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। इसके अलावा कीर्ति सुरेश भी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तीनों की तिगड़ी पहली बार देखने को मिलेगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर