Page Loader
विक्रांत मैसी की अदाकारी के मुरीद हुए वरुण धवन, दिल खोलकर की '12वीं फेल' की तारीफ 
वरुण धवन खूब पसंद आई '12वीं फेल' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

विक्रांत मैसी की अदाकारी के मुरीद हुए वरुण धवन, दिल खोलकर की '12वीं फेल' की तारीफ 

Jan 23, 2024
03:09 pm

क्या है खबर?

बीते कुछ दिनों से विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' की हर तरफ चर्चा है। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारों तक इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे हैं। अब तक बॉलीवुड की कई हस्तियों ने इस फिल्म की सरहाना की और अब इस सूची में वरुण धवन का नाम भी शामिल हो गया है। वरुण ने व्रिकांत की उम्दा अदाकारी की तारीफ की। इसके साथ उन्होंने अभिनेत्री मेधा शंकर और निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की भी प्रशंसा की।

नोट

वरुण ने '12वीं फेल'को बताया खूबसूरत फिल्म 

वरुण ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर '12वीं फेल' का एक पोस्टर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'पिछले कुछ समय में मैंने जो सबसे खूबसूरत फिल्में देखी हैं उनमें से एक '12वीं फेल' है। इसके लिए मेधा शंकर और विधु विनोद चोपड़ा का धन्यवाद। विक्रांत मैसी क्या बात है यार।" महज 20 करोड़ रुपये की लागत में बनी '12वीं फेल' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 66 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था।

12वीं फेल

IMDb पर सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्म है '12वीं फेल' 

'12वीं फेल' अनुराग पाठक के इसी नाम से आए लोकप्रिय उपन्यास पर आधारित है, जो IPS अफसर मनोज कुमार शर्मा के संघर्षों की कहानी बताती है। यह फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है। IMDb ने पिछले दिनों इस साल की 250 सबसे लोकप्रिय भारतीय फिल्मों की नई रैंकिंग जारी की थी, जिसमें '12वीं फेल' पहले स्थान पर विराजमान थी। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आई है। इसे IMDb पर 9.2 रेटिंग दी गई है।