LOADING...
नताशा दलाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटी को गोद में लिए नजर आए वरुण धवन 
नताशा दलला को अस्पताल से मिली छुट्टी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

नताशा दलाल को अस्पताल से मिली छुट्टी, बेटी को गोद में लिए नजर आए वरुण धवन 

Jun 07, 2024
03:11 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता वरुण धवन पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल ने 4 जून को हिंदुजा अस्पताल में एक प्यारी बेटी को जन्म दिया है। पूरा धवन परिवार इस समय खुशी से झूम रहा है। सोशल मीडिया पर वरुण के प्रशंसक भी उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। अब शुक्रवार (7 जून) को नताशा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वरुण अपनी पत्नी और बेटी को घर ले आए हैं।

वीडियो

2021 में हुई थी वरुण-नताशा की शादी 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण और नताशा को हिंदुजा अस्पताल के बाहर देखा जा सकता है। इस दौरान नताशा-वरुण की बेटी भी उनके साथ थी। वीडियो में वरुण को अपनी बेटी को गोद में लिए हुए देखा जा सकता है। वरुण ने नताशा से 24 जनवरी, 2021 को शादी की थी। नताशा मुंबई की एक जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं। उनका खुद का ब्रांड लेबल है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो