Page Loader
'बेबी जॉन' से वरुण धवन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 
'बेबी जॉन' से वरुण धवन की नई झलक आई सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

'बेबी जॉन' से वरुण धवन की नई झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म 

Jun 27, 2024
02:08 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान एटली ने संभाली है, जिन्होंने बीते साल शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। अब 'बेबी जॉन' से वरुण की नई झलक सामने आ गई है, जिसमें अभिनेता का धांसू अवतार दिख रहा है। इस फिल्म में वरुण जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे।

बेबी जॉन

वामिका गब्बी संग बनी है जोड़ी

'बेबी जॉन' में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री वामिका गब्बी के साथ बनी है, जिसे पहली बार देखा जाएगा। अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी इस फिल्म में अहम भूमिका में नजर आएंगी। तीनों की तिगड़ी पहली बार देखने को मिलेगी। 'बेबी जॉन' इस साल क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह एटली और वरुण के बीच पहला सहयोग है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर