Page Loader
वरुण धवन की 'भेड़िया' तमिलरॉकर्स जैसी कई वेबसाइटों पर हुई ऑनलाइन लीक
'भेड़िया' कई वेबसाइटों पर हुई ऑनलाइन लीक

वरुण धवन की 'भेड़िया' तमिलरॉकर्स जैसी कई वेबसाइटों पर हुई ऑनलाइन लीक

Nov 25, 2022
03:36 pm

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन की हॉरर फिल्म 'भेड़िया' आज ही सिनेमाघरों में आई है। फिल्म की रिलीज के साथ ही मेकर्स के लिए नई मुसीबत आ खड़ी हुई है। यह फिल्म कई पायरेटेड वेबसाइटों पर ऑनलाइन लीक हो चुकी है। इसका मतलब है कि लोग फिल्म को कई प्लेटफॉर्म से डाउनलोड करके मुफ्त में देख सकते हैं। सिनेमा के जानकारों का मानना है कि पायरेसी से फिल्म की कमाई प्रभावित होती है।

रिपोर्ट

तमिलरॉकर्स समते इन साइटों पर लीक हुई फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वरुण की फिल्म 'भेड़िया' को फिल्मीजिला, तमिलरॉकर्स, मूवीरुलज और टेलीग्राम जैसी साइटों पर फुल HD प्रिंट में लीक कर दिया गया है। अधिकांश लोग इसे डाउनलोड करके मुफ्त में देख भी रहे हैं। बता दें कि रिलीज होने से पहले ही पायरेटेड साइटें फिल्मों को लीक करने की तैयारी में जुटी होती हैं। भारत में पायरेसी अपराध की श्रेणी में आता है, फिर भी इसका तोड़ नहीं निकाला जा सका है।

अन्य फिल्में

हाल में ये फिल्में भी हुई थीं लीक

हालिया कई फिल्मों को पायरेसी से नुकसान उठाना पड़ा है। अक्टूबर में रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' ऑनलाइन लीक हो गई थी। इससे पहले रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र' को इसी परेशानी से गुजरना पड़ा। इसके बाद रणबीर ने फैंस से फिल्म का हिस्सा लीक नहीं करने की अपील की थी। कुछ समय पहले 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'राधे श्याम' और 'अतरंगी रे' को भी इस फर्जीवाड़ा का सामना करना पड़ा।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

पायरेसी करने वाली साइटों पर कार्रवाई होती आई है। 2018 में मद्रास हाईकोर्ट ने 12,000 वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया था। इसमें अकेले 2,000 वेबसाइट तमिलरॉकर्स की थीं। प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी वे हर बार एक नए प्रॉक्सी सर्वर के साथ लौट आती हैं।

जोड़ी

'भेड़िया' में वरुण की जोड़ीदार बनी हैं कृति सैनन

'भेड़िया' में वरुण की जोड़ी अभिनेत्री कृति सैनन के साथ बनी है। फिल्म में दोनों के अभिनय को सराहा जा रहा है। वरुण और कृति इससे पहले रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' में दिखे थे। कुछ दर्शकों ने फिल्म के VFX की तारीफ की है। दीपक डोबरियाल, अभिषेक बनर्जी और पालिन कबाक जैसे कलाकारों ने भी फिल्म में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने इसे प्रोड्यूस किया है।

वर्कफ्रंट

वरुण के खाते से जुड़ी हैं ये फिल्में

वरुण के करियर की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह समय के साथ सफलता के पायदान पर चढ़ते नजर आए। इसी साल उनकी फिल्म 'बवाल' का ऐलान हुआ है। इसमें वह जाह्नवी कपूर के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। वह अपने करियर की पहली बायोपिक 'इक्कीस' में नजर आएंगे, जो युद्ध नायक अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है।