LOADING...
वरुण धवन ने जवानों के साथ लगाए 50 पुश-अप, जमकर वायरल हो रहा वीडियो 
वरुण धवन ने लगाए 50 पुश-अप (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

वरुण धवन ने जवानों के साथ लगाए 50 पुश-अप, जमकर वायरल हो रहा वीडियो 

Jun 23, 2025
06:10 pm

क्या है खबर?

अभिनेता वरुण धवन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब इस बीच वरुण ने फिल्म के सेट से एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है, जिसमें वह जवानों के साथ 50 पुश-अप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही वरुण अपने 50 पुश-अप पूरे करते हैं, वहां मौजूद सभी जवान उन्हें बधाई देते हैं और उनकी प्रशंसा करते हैं। वरुण का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

बॉर्डर 2

फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार 

'बॉर्डर 2' में वरुण के अलावा सनी देओल, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग सिंह ने संभाली है। यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'बॉर्डर' 1997 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित थी। फिल्म देशभक्ति से लबरेज थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।