Page Loader
पिता बने वरुण धवन ने प्रशंसकों की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, साझा किया वीडियो 
वरुण धवन बने पिता, पत्नी नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@varundvn)

पिता बने वरुण धवन ने प्रशंसकों की शुभकामनाओं के लिए जताया आभार, साझा किया वीडियो 

Jun 04, 2024
10:45 am

क्या है खबर?

वरुण धवन और नताशा दलाल के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है। दोनों माता-पिता बन गए हैं। नताशा ने एक प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। वह फिलहाल अस्पताल में हैं। अब वरुण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर शुभकामनाओं के लिए प्रशंसकों का आभार जताया है। वरुण ने लिखा, 'मां और बच्चे के लिए शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।'

वरुण-नताशा

2021 में हुई थी वरुण-नताशा की शादी 

वरुण ने इस साल फरवरी ने नताशा के बेबी बम्प के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर बताया था कि वह पापा बनने वाले हैं। वरुण और नताशा बचपन के दोस्त हैं। अभिनेता 20 की उम्र तक नताशा के दोस्त बने रहे और इसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। वरुण ने अपने भाई-भाभी को खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिताते देख नताशा के साथ अपना घर बसाने का फैसला किया था। 24 जनवरी, 2021 को वरुण ने नताशा से शादी की थी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो