Loading...
'मिर्जापुर: द मूवी' से नया रोमांटिक गाना हुआ जारी, श्रेया घोषाल ने दी है आवाज

'मिर्जापुर: द मूवी' से नया रोमांटिक गाना हुआ जारी, श्रेया घोषाल ने दी है आवाज

Aug 18, 2026
03:55 pm

क्या है खबर?

अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' लंबे समय से चर्चा में है। हाल ही में, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जिसे सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देते हुए लोगों ने अपना उत्साह व्यक्त किया। अब फिल्म से पहला रोमांटिक गाना 'वारूं फॉरएवर' जारी हुआ है, जिसका फिल्मांकन अली, जितेंद्र कुमार, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर पर किया गया। फरहान अख्तर की एक्सेल म्यूजिक कंपनी द्वारा जारी ये दूसरा गाना है, जबकि पहला गाना '2 नंबरी' था।

गाना

4 मिनट से ज्यादा लंबा है 'वारूं फॉरएवर'

यूट्यूब पर रिलीज 'वारूं फॉरएवर' गाना पूरे 4 मिनट 12 सेकंड लंबा है, जिसे आनंद भास्कर ने कंपोज किया है।

गाने के बोल गिन्नी दीवान ने लिखे हैं और आवाज श्रेया घोषाल व रोमी ने मिलकर दी है। हृषि गिरिधर और तन्वी जोशी ने अपने संगीत प्रोडक्शन के तहत इसे तैयार किया है।

फिल्म की बात करें, तो 'मिर्जापुर: द मूवी' में दिव्येंदु, रवि किशन, रसिका दुग्गल और अभिषेक बनर्जी भी हैं। यह 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT