Loading...
सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'वी शांताराम' का बढ़ा इंतजार, सामने आया ये बड़ा कारण
'वी शांताराम' की बायोपिक पर आया अपडेट

सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म 'वी शांताराम' का बढ़ा इंतजार, सामने आया ये बड़ा कारण

Aug 13, 2026
07:01 pm

क्या है खबर?

पिछले साल दिसंबर में दिग्गज फिल्मकार वी शांताराम की बायोपिक का ऐलान हुआ था। इस परियोजना में सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य अभिनेता के तौर पर शामिल हुए और उनकी फिल्म से पहली झलक भी आई। कुछ दिनों बाद घोषणा हुई कि तमन्ना भाटिया भी फिल्म का मुख्य हिस्सा बन चुकी हैं। परियोजना की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होनी थी, लेकिन ऐसा न होने के चलते फिल्म बंद होने की खबरें आने लगीं। अब इस बायोपिक पर ताजा अपडेट आया है।

स्थगित

2027 तक के लिए टाली गई परियोजना

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, निर्देशक अभिजीत शिरीष देशपांडे ने बताया कि बायोपिक को 2027 तक के लिए स्थगित किया गया है।

उन्होंने कहा, "हमने पहले अप्रैल में शूटिंग शुरू करने की योजना बनाई थी और बारिश के बाद इनडोर शूटिंग का सोचा था। लेकिन 2 महीने की देरी से पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया। अब नई तारीखों के साथ, हम सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा कुछ और बड़े नामों के साथ अगले साल शूटिंग शुरू करने की योजना बना रहे हैं।"

बायोपिक

'वी शांताराम' के किरदार में नजर आएंगे सिद्धांत

'वी शांताराम: द रिबेल ऑफ इंडियन सिनेमा' शीर्षक वाली इस फिल्म के जरिए दिग्गज निर्माता वी शांताराम के सिनेमा में शानदार सफर को दर्शाया जाएगा।

'पद्म विभूषण' से सम्मानित शांताराम का हिंदी और मराठी सिनेमा में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने दर्शकों को 'अमर भूपाली' (1951), 'दो आंखें बारह हाथ' (1957) और 'नवरंग' (1959) जैसी फिल्में दी हैं।

फिल्म में उनका किरदार सिद्धांत निभाते हुए नजर आएंगे। खबरों के मुताबिक, फरदीन खान भी इसका हिस्सा होंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए सिद्धांत की पहली झलक

ADVERTISEMENT