उर्वशी रौतेला और रवि किशन की फिल्म 'JNU' को मिली नई रिलीज तारीख, पोस्टर भी जारी
क्या है खबर?
अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'JNU' को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। इस फिल्म के जरिए वह लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
दिग्गज अभिनेता रवि किशन भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मि देसाई भी फिल्म का हिस्सा हैं।
अब निर्माताओं ने 'JNU' की नई रिलीज तारीख का ऐलान कर दिया है। इस फिल्म के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना होगा।
JNU
फिल्म का नया पोस्टर आया सामने
'JNU' 21 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। यह फिल्म पहले 5 अप्रैल, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
'JNU' के निर्देशन की कमान विनय शर्मा ने संभाली है तो वहीं प्रतिमा दत्ता फिल्म की निर्माता हैं।
इस फिल्म में पीयूष मिश्रा, विजय राज, अतुल पांडे और सोनाली सेगल जैसे सितारे भी अभिनय करते दिखाई देंगे।
'JNU' का नया पोस्टर भी सामने आ चुका है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्टर
SIDDHARTH BODKE - URVASHI RAUTELA - RAVI KISHAN - PIYUSH MISHRA - VIJAY RAAZ - RASHMI DESAI: ‘JNU’ CENSORED - NEW RELEASE DATE ANNOUNCED… PVR INOX PICTURES TO RELEASE… #JNU: #JahangirNationalUniversityhas been cleared by #CBFC… New release date: In *cinemas* 21 June 2024.… pic.twitter.com/KALzPi7Ym9
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 13, 2024