NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / करीना कपूर की आने वाली फिल्में, जिनमें दिखेगा उनका नया अवतार
    अगली खबर
    करीना कपूर की आने वाली फिल्में, जिनमें दिखेगा उनका नया अवतार
    करीना कपूर की आने वाली फिल्में (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ kareenakapoorkhan)

    करीना कपूर की आने वाली फिल्में, जिनमें दिखेगा उनका नया अवतार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 21, 2023
    07:30 am

    क्या है खबर?

    करीना कपूर बॉलीवुड में अपने 2 दशक पूरे कर चुकी हैं। अपने चुलबुले अंदाज और अभिनय से वह फिल्म जगत में छाई रहती हैं। बॉलीवुड में करीना का अगल ही प्रशंसक वर्ग है।

    21 सितंबर को करीना अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं।

    बॉलीवुड में वह 'पू' जैसे ग्लैमरस भूमिका से लेकर 'ओमकारा' की डॉली जैसे किरदार निभा चुकी हैं। आने वाले समय में उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा।

    आइए, नजर डालते हैं उनकी नई फिल्मों पर।

    #1

    'जाने जान'

    करीना ने निर्देशक सुजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'जाने जान' में मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म 21 सितंबर को ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।

    यह सुजॉय घोष की मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है। करीना ने पहली बार सुजॉय घोष के साथ काम किया है। फिल्म में करीना के साथ विजय वर्मा और जयदीप अहलावत भी नजर आए हैं।

    इस फिल्म से करीना ने OTT पर दस्तक दी है।

    #2

    'बकिंघम मर्डर'

    'जाने जान' के बाद करीना एक और मिस्ट्री फिल्म में नजर आएंगी। वह हंसल मेहता की 'बकिंघम मर्डर' का हिस्सा हैं।

    एक इंटरव्यू में मेहता ने बताया था कि इस फिल्म में करीना का ऐसा किरदार है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं निभाया।

    उन्होंने कहा था, "करीना का किरदार ऐसा है, जो उन्होंने इससे पहले आज तक नहीं किया। इस थ्रिलर फिल्म में करीना पुलिस की वर्दी पहने नजर आएंगी। वह फिल्म में एक दमदार पुलिसकर्मी की भूमिका में दिखेंगी।"

    #3

    'द क्रू'

    करीना कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'द क्रू' का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में करीना तब्बू और कृति सैनन के साथ नजर आएंगी। कपिल शर्मा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    फिल्म 'द क्रू' की कहानी अलग-अलग आयु वर्ग की 3 महिलाओं के जीवन के इर्द-गिर्द घूमेगी। ये तीनों महिलाएं कुछ अलग करना चाहती हैं, लेकिन उनकी किस्मत ने उनके लिए कुछ और ही सोच रखा होता है।

    यह फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी।

    #4

    'वीरे दी वेडिंग 2'

    करीना की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' के सीक्वल पर भी मुहर लग चुकी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता अगले साल इसकी शूटिंग शुरू कर देंगे। हालांकि, फिल्म और इसकी कास्ट का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

    2018 में आई फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' काफी चर्चित रही थी। इसमें करीना कपूर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जैसे अभिनेत्रियां नजर आई थीं।

    फिल्म को कुछ लोगों ने खूब पसंद किया, वहीं कुछ लोगों ने इसकी खूब आलोचना की।

    #5 

    कियारा आडवाणी के साथ नई फिल्म

    खबर है कि करीना, कियारा आडवाणी की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं।

    करीना और कियारा की इस फिल्म का निर्देशन अश्विनी अय्यर कर रही हैं। इसका निर्माण फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट कर रही है। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसमें करीना और कियारा मुख्य भूमिका में होंगी।

    करीना और कियारा को पिछली बार 2019 की फिल्म 'गुड न्यूज' में एक साथ देखा गया था। फिलहाल इस फिल्म का नाम उजागर नहीं किया गया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    करीना ने 2000 में फिल्म 'रिफ्यूजी' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह अभिषेक बच्चन के साथ दिखी थीं। यह अभिषेक की भी पहली फिल्म थी। अब करीना और अभिषेक दोनों अपने करियर में मुकाम हासिल कर चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    करीना कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट
    माइक्रोसॉफ्ट विंडोज के नए कमांड लाइन टेक्स्ट एडिटर 'एडिट' की क्या है खासियत? माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़

    करीना कपूर

    सैफ अली खान नहीं कर रहे घर में घुसने वाले पपराजियों पर कानूनी कार्रवाई सैफ अली खान
    करीना कपूर को नहीं थी 'जब वी मेट' से उम्मीद, बोलीं- मेरा दांव 'टशन' पर था बॉलीवुड समाचार
    करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो, क्या '3 इडियट्स' के सीक्वल की ओर इशारा? आमिर खान
    करीना कपूर खान बोलीं- शादी हो या कुछ और, मैंने हमेशा अपनी शर्तों पर जिंदगी जी सेलिब्रिटी गॉसिप

    बॉलीवुड समाचार

    ऋचा चड्ढा की 'फुकरे 3' का प्रोमो वीडियो जारी, जबरदस्त कॉमेडी करती नजर आई फुकरे गैंग ऋचा चड्ढा
    राम चरण से दुश्मनी मोल लेंगे टाइगर, साउथ में दमदार शुरुआत करने की तैयारी में अभिनेता? टाइगर श्रॉफ
    वरुण चौथी बार खेलेंगे पिता डेविड धवन के साथ पारी, फिर ठहाके लगाएंगे दर्शक वरुण धवन
    जरीन खान के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने पर वकील ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला जरीन खान

    जन्मदिन विशेष

    गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल श्रीदेवी
    जन्मदिन विशेष: बचपन से गायकी की शौकीन थीं सुनिधि चौहान, सुनिए उनके ये सुपरहिट गाने सुनिधि चौहान
    जन्मदिन विशेष: अयान मुखर्जी ने बतौर सहायक निर्देशक की थी शुरुआत, ऐसा रहा फिल्मी सफर अयान मुखर्जी
    जन्मदिन विशेष: सैफ अली खान फिटनेस के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो  सैफ अली खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025