Loading...
#BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन

#BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन

Jul 18, 2019
12:15 pm

क्या है खबर?

इंटरनेशनल स्टार प्रियंका चोपड़ा आज अपना 37वां जन्मदिन मना रही हैं। 18 जुलाई, 1982 को जन्मीं प्रियंका के पिता आर्मी में डॉक्टर थे। पीसी पूरी दुनिया में अपनी सुंदरता और अभिनय से दर्शकों का दिल जीत चुकी है। वह अपनी प्रतिभा के दम पर बॉलीवुड और हॉलीवुड, दोनों जगह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। पीसी ने कई बार अपने काम से पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया। आपको बताते हैं ऐसे ही मौकों के बारे में।

#1

साल 2000 में जीता था मिस वर्ल्ड का खिताब

सबसे पहले रुख करते हैं साल 2000 का जब पीसी ने मिस वर्ल्ड का क्राउन जीता था।

यह खिताब जीतने वाली पीसी चौथी भारतीय थीं। पीसी ने जिस वक्त खिताब जीता था उस समय उनकी उम्र 17 साल थी।

लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता को जीतकर पीसी ने विश्व स्तर पर पूरे भारत को गर्व के पल दिए थे।

सबसे सुंदर होने का खिताब जीतने के बाद पीसी ने बॉलीवुड का रुख किया।

#2

अपने गाने से पूरी दुनिया को बनाया दीवाना

प्रियंका बेहतरीन अदाकारा के साथ-साथ एक अच्छी सिंगर भी हैं।

'इन माई सिटी' पहला गाना था जिसमें वह इंटरनेशनल सिंगर विल.आई.एम के साथ नजर आईं थीं।

इसके बाद पीसी एक्सॉटिक (Exotic) में दिखीं। इसमें उनके साथ पिटबुल थे।

यह गाना बिलबोर्ड डांस में 16वें नंबर पर था जबकि डांस/इलेक्ट्रॉनिक डि़जिटल गानों की चार्ट पर 11वें नंबर पर था। इसके बाद पीसी ने अपना तीसरा म्यूजिक एल्बम आई कांट मेक यू लव मी रिलीज़ किया।

ADVERTISEMENT

#3

'क्वांटिको' के लिए पीसी को मिला था 'पीपुल च्वॉइस अवॉर्ड'

पीसी को उनके अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' के लिए 2016 का पीपुल च्वॉइस अवॉर्ड मिल चुका है।

उन्हें यह पुरस्कार पसंदीदा अभिनेत्री की श्रेणी में मिला था। पीसी का यह पहला हॉलीवुड प्रोजेक्ट था।

जानकारी के लिए बता दें 'पीपुल च्वॉइस अवार्ड' हासिल करने वाली प्रियंका पहली भारतीय हैं।

इसमें प्रियंका का मुकाबला एमा रॉबर्ट्स, जेमी ली कर्टिस, ली मिशेल और मार्शिया गे हार्डन जैसी हॉलीवुड और टीवी की मशहूर अभिनेत्रियों से था।

ADVERTISEMENT

जानकारी

ऑस्कर में दिया था 'बेस्ट एडिटिंग' का अवॉर्ड

फिल्मी दुनिया के लिए ऑस्कर एक प्रमुख अवॉर्ड है। पीसी ना सिर्फ ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी अटेंड कर चुकी हैं बल्कि वह अवॉर्ड दे भी चुकी हैं। साल 2016 के ऑस्कर्स में उन्होंने 'बेस्ट एडिटिंग' का अवॉर्ड प्रदान किया था।

#5

मैडम तुसाद के छह म्यूजियम में होगा पीसी का पुतला

बता दें कि प्रियंका का हाल ही वैक्स स्टैच्यू लंदन के मैडम तुसाद में लगाया गया। इस मौके पर प्रियंका के स्टैच्यू को साल 2017 के गोल्डन ग्लोब्स में प्रियंका के लुक में रखा गया है।

उनका वैक्स स्टैच्यू ऑस्ट्रेलिया और एशिया सहित छह देशों में लगाया जाएगा।

इसके साथ ही वह बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री होंगी जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद के हर म्यूजियम में नजर आएगा और वह यह कारनामा करने वाली दुनिया की दूसरी सेलेब्रिटी हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

लंदन मैडम तुसाद में पीसी का स्टैच्यू

ADVERTISEMENT