45 की उम्र पार करने के बाद भी इन मशहूर बॉलीवुड हस्तियों ने नहीं की शादी
क्या है खबर?
भारतीय परंपरा के अनुसार, लड़के और लड़की को साथ रहने के लिए शादी बहुत जरूरी है। इसलिए शादी का किसी भी व्यक्ति के जीवन में खास महत्व है।
जिंदगी जीने के लिए साथी हो, तो जीवन आसान हो जाता है। हालांकि, वर्तमान में इसमें बदलाव आया है और लोग बिना शादी के भी रहते हैं।
ऐसे में आज हम आपको पांच बॉलीवुड हस्तियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने 45 साल उम्र पार करने के बाद शादी नहीं की है।
#1
लता मंगेशकर: उम्र 91 साल
भारत कोकिला के नाम से मशहूर गायिका लता मंगेशकर वर्तमान में 91 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है।
खबरों के अनुसार, लता जी केएल सहगल से शादी करना चाहती थीं, लेकिन बात नहीं बन पायी।
वहीं, लता जी का कहना है कि उन्हें अपने छोटे भाई-बहनों का ख्याल रखना था, इसलिए उन्होंने कभी शादी के बारे में सोचा ही नहीं।
लता जी के लिए उनके छोटे भाई-बहन ही उनके बच्चे हैं।
#2
संजय लीला भंसाली: उम्र 57 साल
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक संजय लीला भंसाली को आपने फिल्मों में कई जोड़ों की भव्य शादियां करवाते हुए देखा होगा, लेकिन उन्होंने खुद शादी नहीं की है।
वर्तमान में 57 साल के हो चुके भंसाली के अनुसार, उन्होंने जीवन में कभी साथी की जरुरत को महसूस ही नहीं किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भंसाली अपने जीवन में साथी की कमी को बेहतरीन प्रेम कहानी लिखकर पूरा करते हैं।
भंसाली की साथी उनकी कला है।
#3
सलमान खान: उम्र 54 साल
बॉलीवुड के कुंवारों में सलमान खान का नाम सबसे आगे है।
सलमान ने अपनी कई फिल्मों में शादी की है, लेकिन असल जीवन में वो 54 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं।
आप सभी जानते होंगे कि सलमान के जीवन में कई लड़कियां आईं और उनकी प्रेम कहानी काफी समय तक सूर्खियों में भी बनी रही, लेकिन उन्होंने किसी से शादी की बात आगे नहीं बढ़ाई।
वर्तमान में सलमान मॉडल लुलिया वांतुर को डेट कर रहे हैं।
#4
तबू: उम्र 50 साल
तबस्सुम फातिमा हाशमी यानी तबू को बॉलीवुड में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
50 वर्षीय अभिनेत्री तबू ने कई फिल्मों में पत्नी की भूमिका निभाई है, लेकिन असल जीवन में उन्होंने अब तक शादी नहीं की है।
खबरों के अनुसार, तबू कुछ समय तक साजिद नाडियाडवाला के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। बाद में दोनों ने असमानताओं की वजह से रिश्ता तोड़ लिया।
कुछ साल पहले तबू और नागार्जुन के रिश्ते में होने की भी खबरें आई थीं।
#5
साजिद खान: उम्र 49 साल
अपनी फिल्मों से सबको हंसने पर मजबूर करने वाले बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान ने अपनी कई फिल्मों में शादी को महत्व दिया है।
लेकिन असल जीवन में 49 साल का होने के बाद भी साजिद ने अब तक शादी नहीं की है।
हालांकि, समय-समय पर साजिद के अलग-अलग लड़कियों के साथ रिश्ते में होने की खबरें आती रहती हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि साजिद ने गौहर खान से लेकर जैक्लिन फर्नांडीज तक लगभग पांच लड़कियों को डेट किया है।