NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / यूक्रेन की माॅडल कैरोलिना शिनो ने लौटाया अपना 'मिस जापान' का ताज, जानिए क्या है विवाद
    अगली खबर
    यूक्रेन की माॅडल कैरोलिना शिनो ने लौटाया अपना 'मिस जापान' का ताज, जानिए क्या है विवाद
    कैरोलिना शिनो के 'मिस जापान' बनने पर उठे थे सवाल, अब छोड़ दिया ताज

    यूक्रेन की माॅडल कैरोलिना शिनो ने लौटाया अपना 'मिस जापान' का ताज, जानिए क्या है विवाद

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 06, 2024
    04:32 pm

    क्या है खबर?

    यूक्रेन मूल की मॉडल कैरोलिना शिनाे को जब से 'मिस जापान' बनाया गया था, इसे लेकर विवाद गर्माया हुआ था। कैरोलिना ने इस साल टोक्यो में आयाेजित यह प्रतिक्रिया जीती थी।

    हालांकि, कई लोगों ने उनकी जीत पर सवाल उठाए। ऐसे लोगों की दलील थी कि 'मिस जापान' का खिताब किसी ऐसी लड़की को कैसे दिया जा सकता है, जो जापानी मूल की नहीं।

    एक और मुद्दा भी था, जिसके बाद अब आखिरकार कैराेलिना ने अपना खिताब लौटा दिया है।

    कारण

    इस वजह से उठाया यह कदम

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मैगजीन ने कैरोलिना एक शादीशुदा व्यक्ति के साथ संबंध का खुलासा कर दिया था और इसी वजह से उन्होंने पिछले महीने जीते मिस जापान 2024 के खिताब को अब छोड़ दिया है।

    26 वर्षीय कैराेलिना का जन्म यूक्रेन में हुआ है, लेकिन वह जापान में ही पली-बढ़ी हैं और पेशे से मॉडल हैं। उन्होंने मिस जापान पेजेंट में हिस्सा लिया था और मिस जापान 2024 का खिताब भी जीता था।

    रिपोर्ट

    इस रिपोर्ट के बाद शुरू हुआ विवाद

    एक मैगजीन ने कैरोलिना के शादीशुदा व्यक्ति के साथ रिश्ते पर खबर छापी, जिसके मुताबिक, कैरोलिना शादीशुदा इंफ्लुएंसर और डॉक्टर ताकुमा माएदा के साथ रिश्ते में हैं।

    इसके बाद आयोजकाें ने कैरोलिना को बचाने की कोशिश की और कहा कि वह नहीं जानती थीं कि जिसे वो डेट कर रही हैं, वो व्यक्ति शादीशुदा है।

    हालांकि, बाद में कैरोलिना ने स्वीकारा कि वो जानती थीं कि ताकुमा शादीशुदा हैं और उन्होंने लोगों को गुमराह करने के लिए माफी भी मांगी।

    माफीनामा

    कैरोलिना ने मांगी माफी

    जापानी टाइम्स के मुताबिक, ताकुमा के शादीशुदा होने की बात पता चलने के बावजूद कैरोलिना ने उनके साथ अपना रिश्ता खत्म नहीं किया।

    इस रिपोर्ट के आने के बाद कैरोलिना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं आप सभी से मेरे कारण हुई इस परेशानी के लिए माफी मांगती हूं। मैंने उन सभी लोगों का दिल दुखाया है, जिन्होंने मेरा समर्थन किया। मैगजीन की स्टोरी आने के बाद मैं डर के कारण सच बोल पाने की हिम्मत नहीं जुटा पाई थी।'

    खिताब

    अब पूरे साल खाली रहेगा मिस जापान का खिताब

    मिस जापान एसोसिएशन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा कि कैरोलिना के खिताब छोड़ने का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है। एसोसिएशन ने सौंदर्य प्रतियोगिता कराने वाली पार्टियों से माफी मांगी है।

    अब मिस जापान का खिताब पूरे साल खाली रहेगा।

    बता दें कि कैरोलिना अपनी मां की जापानी व्यक्ति संग हुई दूसरी शादी के बाद जापान आ गई थीं। उस वक्त वह 5 साल की थीं। कैरोलिना खुद को दिल और दिमाग से जापानी मानती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    यूक्रेन
    टोक्यो
    जापान
    सौंदर्य प्रतियोगिता

    ताज़ा खबरें

    विक्की कौशल 10 साल में यूं बने बॉलीवुड के स्टार, इन किरदारों से मिली ऊंची उड़ान विक्की कौशल
    उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में शादी का खाना छूने पर दलित परिवार को पीटा, 11 पर FIR  उत्तर प्रदेश
    IPL 2025: टिम डेविड ने अभ्यास के दौरान लिया बारिश का आनंद, सामने आया मजेदार वीडियो इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  IPL 2025

    यूक्रेन

    ऑस्कर में संबोधन नहीं दे पाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की, अकैडमी ने ठुकराया निवेदन ऑस्कर पुरस्कार
    यूक्रेन से लौटे भारतीय छात्रों को मिलेगा MBBS की डिग्री हासिल करने का एक मौका MBBS डिग्री
    यूक्रेन की उप विदेश मंत्री आएगी भारत, युद्ध के बीच मांग सकती है मानवीय सहायता  यूक्रेन संकट
    प्रधानमंत्री मोदी को अपने देश आने का न्योता दे सकता है यूक्रेन, बताया विश्वगुरू  नरेंद्र मोदी

    टोक्यो

    जापान: व्यक्ति ने चाकू से किया स्कूली बच्चों पर हमला, दो की मौत, 17 घायल जापान
    छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा भारतीय शहर है बेंगलुरू, लंदन दुनिया में सबसे आगे मुंबई
    दुनिया के 60 सबसे सुरक्षित शहरों की सूची में नई दिल्ली 53वें स्थान पर भारत की खबरें
    टोक्यो घूमना चाहते है, तो जाएं इन पाँच शानदार जगहों पर जापान

    जापान

    आइकॉनिक बाइक: सुजुकी समुराई 'नो प्रॉब्लम' बाइक नाम से हुई थी मशहूर  सुजुकी
    ये है दुनिया का सबसे बड़ा डोनट, वजन जानकर रह जाएंगे दंग; देखिए वायरल वीडियो गिनीज बुक
     जापान में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, बाहरी द्वीपों को किया गया सतर्क भूकंप
    जापान के कुछ द्वीपों पर उठीं सुनामी की लहरें, तटीय इलाकों के लिए सलाह जारी सुनामी

    सौंदर्य प्रतियोगिता

    कौन हैं 26 वर्षीय ज़ोज़िबिनी तुंजी, जिन्होंने जीता मिस यूनिवर्स का खिताब? दक्षिण अफ्रीका
    मेक्सिको सुंदरी एंड्रिया मेजा बनीं 'मिस यूनिवर्स 2020', टॉप फाइव पर भारत की एडलिन कैसलिनो मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हरनाज संधू कौन हैं? मिस यूनिवर्स
    मिस यूनिवर्स 2021: भारत ने 21 साल बाद जीता खिताब, हरनाज संधू के सिर सजा ताज मिस यूनिवर्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025