Loading...
राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए उज्ज्वल निकम ने रखीं थीं ये शर्तें, खुद किया खुलासा
उज्ज्वल निकम ने 'प्रहार' के निर्माताओं के सामने रखीं थीं ये शर्तें

राजकुमार राव की 'प्रहार' के लिए उज्ज्वल निकम ने रखीं थीं ये शर्तें, खुद किया खुलासा

Oct 11, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

अभिनेता राजकुमार राव जल्द ही फिल्म 'प्रहार- द उज्ज्वल निकम स्टोरी' में नजर आएंगे। ये फिल्म मशहूर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम की जिंदगी पर आधारित है, जिन्होंने 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के एकमात्र जीवित आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे में सरकारी वकील के तौर पर केस लड़ा था। हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में निकम ने उन शर्तों का खुलासा किया, जो उन्होंने फिल्म बनाने से पहले निर्माताओं के सामने रखी थीं।

शर्तें

क्या थीं निकम की शर्तें?

निकम ने कहा, "मेरी पहली शर्त थी कि फिल्म में किसी भी किरदार का महिमामंडन नहीं किया जाएगा, यहां तक कि मेरे किरदार का भी नहीं। मैंने ये भी स्पष्ट किया था कि कानूनी कार्यवाही से जुड़े सभी किरदारों के असली नामों का इस्तेमाल किया जाए। इसके बाद निर्माताओं ने जज मदन लक्ष्मणदास तहिलियानी सहित संबंधित लोगों से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी हासिल किया।"

बता दें यह फिल्म 16 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तारीफ

निकम ने की राजकुमार की तारीफ

निकम ने आगे कहा, "मैं राजकुमार की तारीफ करना चाहूंगा। उन्होंने उज्ज्वल निकम की तरह ही काम किया। वो अपनी बात बहुत जोरदार और प्रभावशाली ढंग से रखते थे। उन्होंने वही जोश दिखाया, जबकि असल जिंदगी में राजकुमार बहुत शांत और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति हैं, इसलिए, जब मैंने ट्रेलर और बाकी चीजें देखीं तब मैं हैरान रह गया। दूसरे वकीलों ने मुझसे पूछा कि क्या राजकुमार मेरे साथ-साथ चल रहे थे तो मैंने कहा, नहीं।"

ADVERTISEMENT