Loading...
नाग पंचमी पर शाहरुख खान के 'मन्नत' में दिखे सांप, एक पकड़ा गया; दूसरा भाग निकला
नाग पंचमी पर 'मन्नत' में 2 सांप निकलते दिखाई दिए

नाग पंचमी पर शाहरुख खान के 'मन्नत' में दिखे सांप, एक पकड़ा गया; दूसरा भाग निकला

Aug 18, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले 'मन्नत' में 2 सांप निकलने की खबर है। बताया जा रहा है कि नाग पंचमी के मौके पर घर के बाहर बगीचे में 2 सांप दिखाई दिए, जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची और उसने सांपों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया। टीम में तलाशी में एक सांप को मौके से पकड़ लिया है, जबकि दूसरा सांप अब तक पकड़ा नहीं जा सका।

तलाशी अभियान

सीढ़ी के नीचे मिला 8 फीट लंबा सांप

ई-टाइम्स के मुताबिक, 17 अगस्त की रात 8 बजे एक स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दी गई कि 'मन्नत' के अंदर 2 सांप देखे गए हैं। इसके बाद परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया।

टीम ने मौके से एक सांप को सुरक्षित बचा लिया है, जो 8 फीट लंबा बताया जा रहा है।

उसकी पहचान 'धामन' के रूप में हुई है, जिसे 'इंडियन रैट स्नेक' भी कहा जाता है। वह परिसर में एक सीढ़ी के नीचे छिपा हुआ बैठा था।

रेस्क्यू

दूसरे सांप को अब तक नहीं पकड़ सकी टीम

जब धामन सांप को बचाया गया, तो उसके विषैले न होने की खबर से 'मन्नत' के सुरक्षा गार्ड और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, दूसरा सांप भागने में कामयाब रहा और देर शाम तक अभियान चलाने के बावजूद नहीं मिला।

फिलहाल, पकड़े गए सांप को वन विभाग के निर्देशों के मुताबिक जंगलों की तरफ छोड़ दिया गया है।

काम के मोर्चे पर, शाहरुख को आगामी फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा, जो 24 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।

ADVERTISEMENT