'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर जारी, सोनाक्षी से एकतरफा प्यार में सनकी आशिक बने जहीर
क्या है खबर?
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बाद पहली बार एक साथ स्क्रीन साझा कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म 'तू है मेरी किरण' का पोस्टर सामने आने के बाद, निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। करण रावल द्वारा लिखित और निर्देशित यह एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसका निर्माण एशेलॉन प्रोडक्शंस के बैनर तले पाम स्टूडियोज और एंड प्रोडक्शंस के सहयोग से किया गया है। इसकी कहानी गहरे प्यार, सस्पेंस, जिद और जुनून के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
ट्रेलर
जानिए कैसा है फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर एक ऐसी दुनिया में ले जाता है, जहां प्यार और जुनून के बीच की सीमा मिटने लगती है। दिल और दिमाग में सिर्फ 'उसे पाने की' जिद होती है।
इसकी शुरुआत जहीर और सोनाक्षी की दोस्ती से हाेती है, लेकिन जल्द कहानी एकतरफा प्यार का मोड़ लेती है। कई अप्रत्याशित मोड़ आते हैं जाे सस्पेंस और थ्रिल पैदा करते हैं।
जहीर का किरदार डराता है, जबकि सोनाक्षी मासूम लगती हैं। यह फिल्म 23 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए ट्रेलर
#TuHaiMeriKiran Trailer:
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) October 6, 2026
The trailer builds a compelling world where one-sided love slowly turns into obsession, blurring the line between romance and danger.#SonakshiSinha looks convincing in a layered role, while #ZaheerIqbal brings an unsettling intensity to his character.… pic.twitter.com/pW2nId7Cgp