Page Loader
'तारक मेहता...' की छोटी सोनू ने कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज 
'तारक मेहता...' की छोटी सोनू ने कर ली सगाई (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jheelmehta)

'तारक मेहता...' की छोटी सोनू ने कर ली सगाई, बॉयफ्रेंड ने फिल्मी अंदाज में किया प्रपोज 

Jan 03, 2024
02:42 pm

क्या है खबर?

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में छोटी सोनू का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री झील मेहता इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं। झील अपने बॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। दरअसल, हाल ही में झील के बॉयफ्रेंड ने उन्हें शादी के लिए फिल्मी अंदाज में प्रपोज किया और दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री ने शादी के लिए हामी भर दी है।

वीडियो

झील मेहता ने साझा किया वीडियो

झील ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपने दोस्तों और बॉयफ्रेंड के लिए एक सरप्राइज प्लान करते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो साझा करते हुए झील ने कैप्शन मं लिखा, 'कोई मिल गया, मेरे दिल गया।' वीडियो में देखा जा सकता है कि झील अपने दोस्तों के साथ आंखों में पट्टी बांधकर एंट्री करती हैं और उनके बॉयफ्रेंड उन्हें शादी के प्रपोज करते हैं। इसके बाद झील हां में जवाब देती हैं और उनको हग कर लेती हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए वीडियो