सीरियल 'साथ निभाना साथिया' के प्रीक्वल का टाइटल होगा 'तेरा मेरा साथ रहे'- रिपोर्ट
क्या है खबर?
'साथ निभाना साथिया' टीवी का चर्चित सीरियल रहा है। इस टीवी शो के बाद इसका दूसरा भाग 'साथ निभाना साथिया 2' प्रसारित हो चुका है।
पिछले साल के बाद इस साल भी लॉकडाउन के बाद शो को बंद कर दिया गया था। शो से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है।
खबरों की मानें तो इस सीरियल के प्रीक्वल प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। 'साथ निभाना साथिया' के प्रीक्वल का टाइटल 'तेरा मेरा साथ रहे' रखा गया है।
रिपोर्ट
गोपी बहू के रूप में दिखने वाली जिया प्रीक्वल में दिखेंगी
टाइम्स ऑफि इंडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 'साथ निभाना साथिया' के प्रीक्वल का टाइटल 'तेरा मेरा साथ रहे' होगा।
सीरियल के पहले सीजन में गोपी बहू के रूप में प्रसिद्धि पाने वालीं अभिनेत्री जिया मानेक इसके प्रीक्वल में फिर नजर आएंगी।
बताया जा रहा है कि वह अपने शो में दमदार भूमिका में होंगी, लेकिन नए शो में उनके चरित्र का नाम गोपिका रखा गया है। दर्शक जिया को फिर नए अवतार में देख पाएंगे।
सूचना
जुलाई के अंत में शूटिंग शुरू होने की उम्मीद
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीरियल के पहले सीजन में जिया के पति की भूमिका निभाने वाले मोहम्मद नाजिम इसके प्रीक्वल में फिर उनके जीवन साथी की भूमिका में दिखेंगे।
एक सूत्र ने बताया, "इस शो का शीर्षक आखिरकार निर्धारित किया गया है। शो के पात्रों के नाम अलग हैं क्योंकि यह एक अलग कहानी के साथ एक नया शो होगा। इस शो की शूटिंग जुलाई के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।"
जानकारी
जिया ने शो में शामिल होने की नहीं की पुष्टि
शो का प्रसारण अगले महीने के अंत तक या सितंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। शो की शूटिंग तय शेड्यूल के अनुसार करने के लिए टीम अपनी तैयारियों में जुटी हैं।
जिया ने एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि नहीं की है कि वह शो का हिस्सा होंगी।
जिया ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, "मेरे पास कुछ प्रोजेक्ट हैं। भाग्य तय करेगा कि मैं किसे सेलेक्ट करूंगी। फिलहाल मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकती।"
जानकारी
ऐसा रहा शो 'साथ निभाना साथिया'
टीवी सीरियल 'साथ निभाना साथिया' का प्रसारण स्टार प्लस चैनल पर होता था। इस शो ने करीब 2100 एपिसोड पूरे किए हैं।
इसमे रूपल पटेल, वंदना विठलानी, देवोलीना भट्टाचार्जी, नाजिम और जिया भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आई हैं। 'साथ निभाना साथिया' का निर्देशन पवन कुमार द्वारा किया गया है।
इसके प्रीक्वल शो को वेद राज द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। उम्मीद है कि दर्शक छोटे पर्दे पर इसके प्रीक्वल को तहे दिल से पसंद करेंगे।