Page Loader
जगन शक्ति की एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ की भूमिका को लेकर सामने आई यह जानकारी  
रॉ एजेंट की भूमिका नहीं निभाएंगे टाइगर श्रॉफ (तस्वीर: इंस्टाग्राम/tigerjackieshroff)

जगन शक्ति की एक्शन फिल्म में टाइगर श्रॉफ की भूमिका को लेकर सामने आई यह जानकारी  

Sep 15, 2023
06:10 pm

क्या है खबर?

टाइगर श्रॉफ की आने वाले दो वर्षों में 3 फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिसमें 'सिंघम अगेन', 'गणपथ' और 'बड़े मियां छोटे मियां 2' शामिल हैं। इसके अलावा टाइगर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म का भी हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन जगन शक्ति द्वारा किया जा रहा है। इसमें उनकी जोड़ी सारा अली खान के साथ बनी है। अब खबर है कि टाइगर इस महीने के अंत में इस एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।

रिपोर्ट

2024 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 

पिंकविला के अनुसार, टाइगर सिंतबर के अंत में अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जिसमें वह फिल्म के कुछ प्रमुख एक्शन दृश्यों को फिल्माएंगे। इसमें उनकी भिड़ंत विवेक ओबेरॉय से होगी, जो खलनायक की भूमिका निभाएंगे। चर्चा है कि इस फिल्म में टाइगर रॉ एजेंट या किसी सरकारी अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे, लेकिन इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। जैकी भगनानी द्वारा निर्मित यह फिल्म 2024 के अंत में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्में

पिछली बार 'हीरोपंती 2' में नजर आए थे टाइगर 

टाइगर को पिछली बार फिल्म 'हीरोपंती 2' में देखा गया था, जिसमें वह तारा सुतारिया के साथ नजर आए थे। महज 70 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 35.13 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। आने वाले दिनों में टाइगर 'बड़े मियां छोटे मियां 2' में नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा, मानुषी छिल्लर और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं।